
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जिस तरह से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष द्वारा दावेदारों के साथ बर्ताव किया जा रहा है आवेदन फार्म जमा करने से लेकर फाइनल नाम पैनल में संगठन को भेजने तक जिला अध्यक्ष गया पटेल द्वारा हर बार संगठन के निर्देशों का उल्लंघन करना दावेदारों को रास नहीं आया । दावेदारों द्वारा लगातार इसकी शिकायत प्रदेश संगठन से की जा रही है पिछले 3 सालों से दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप में गया पटेल ने संगठन में ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया जिसकी चर्चा की जा सके ।
जब भी उनसे किसी तरह का कोई सवाल संगठन के मामले में पूछा जाता तो उनका जवाब यही रहता की विधायक जी ही बताएंगे कि आगे क्या करना है ऐसे में पिछले दिनों में जिस प्रकार से संगठन के निर्देशों का उल्लंघन हुआ उससे दावेदारों की नाराजगी जिला अध्यक्ष पर तो है ही साथ ही यह सभी जानते हैं कि जिला अध्यक्ष पूरी तरह से विधायक वोरा के निर्देशों पर कार्य करते हैं ऐसे में किसी का भी यह मानना मुश्किल है कि यह सारे निर्णय जिला अध्यक्ष के हैं ।
दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से 21 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की संगठन किसी एक को ही टिकट देगा और बाकी दावेदारों से यही अपेक्षा रखेगी कि वह कांग्रेस को जिताने के लिए घोषित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करें किंतु जिस प्रकार से जिला अध्यक्ष का व्यवहार रहा उसे दावेदारों का मनोबल टूटा ही साथ ही अगर विधायक प्रत्याशी के रूप में अरुण वोरा का नाम आता है तो कहीं ना कहीं इसका जिम्मेदार विधायक को ही मानेंगे । विधायक अरुण वोरा के अलावा जो 20 दावेदार है उसमें से कुछ दावेदार ऐसे हैं जिन्होंने सालों से संगठन के लिए कार्य किया एवं कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कांग्रेस को मजबूत किया ऐसे ही दावेदारों में से एक अयूब खान है जिन्होंने छात्र जीवन से कांग्रेस की राजनीति में कदम रखा और कई बार निर्वाचित होकर संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कई आंदोलन का नेतृत्व करते हुए जेल यात्रा भी की । राजनीतिक आंदोलन के चलते उनके ऊपर 10 से 12 मुकदमे भी दर्ज हुए बावजूद इसके अयूब खान ने कभी अपने कदम पीछे नहीं हटाया और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहे दुर्ग जिले के वह एक मात्र ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा (कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा )का लगभग 80% यात्रा साथ में किया प्रदेश संगठन में और केंद्रीय नेताओं में उनकी एक अलग पहचान है । युवाओं का एक बड़ा समूह उनके साथ उनके समर्थन में है । राजनीतिक सहित सामाजिक कार्यों में अयूब खान के द्वारा कई सराहनीय कार्य हुए है ।
वही अगर विधायक वोरा के साथ युवाओं की बात करे तो राजीव मितान क्लब से जुड़े कुछ चेहरे है एवम ऐसे चेहरे भी साथ है जो निगम में ठेकेदारी के कार्य की लालसा में साथ है किंतु युवा जोश से भरपूर उनके पास राजनीतिक अनुभव का अभाव है । ऐसे में अनुभवी युवाओं का साथ विधायक अरुण वोरा के लिए बहुत जरूरी है अब देखना यह है कि अगर प्रदेश संगठन वर्तमान विधायक अरुण वोरा को दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करता है तो वह रूठे हुए दावेदारों को किस तरह मनाते हैं ।
पिछले हर बार हुए चुनाव में विधायक प्रत्याशी के रूप में अरुण भर तो मैदान में होते थे किंतु उनके पीछे एक ऐसा बड़ा नाम साथ होता था जिनके आगे अच्छे-अच्छे राजनीतिक मस्तक हो जाते थे । स्व .मोतीलाल वोरा जी मजबूर दीवाल बनकर विधायक के पीछे खड़े होकर अपना आशीष देते थे किंतु ईश्वरी शक्ति के आगे सब मजबूर है इस बार विधायक वोरा के पीछे ऐसा कोई बड़ा नाम शामिल नहीं है और राजनीति में जिस प्रकार से स्थितियां बदली ऐसे परिपेक्ष्य में सभी रूठो को मनाना और अपने पक्ष में करना विधायक वोरा के लिए बड़ी चुनौती है । दूसरा पहलू अभी है कि सभी रूठों को मनाने के लिए विधायक गोरा के पास सिर्फ मात्र धीरज बाकलीवाल ( महापौर )है जो यह काम कर सकते हैं ऐसे में कम समय में सभी तो मनाते हुए चुनाव लड़ना विधायक वोरा के लिए एक बड़ी जंग ।
अयूब खान 1996 छात्रसंघ चुनाव जीत कर कांग्रेस से जुड़ गए थे । पूर्व में कांग्रेस के विभिन्न पदों में रहते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान की । अयूब खान महामत्री एनएसयूआई दुर्ग जिला1998, छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव एनएसयूआई 2000,दुर्ग जिला सयोजक आम आदमी का सिपाही (अक्स) 2007,प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग 2010 ,निर्वाचित प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस2016,छात्र जीवन से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रह छात्र संघ अध्यक्ष भी रहकर कार्य किये है।वही रमन सरकार के के 15 साल के कार्यकाल में जनहित को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन दुर्ग लोकसभा के गांव गांव हो या शहर शहर किये है भाजपा आंख फोड़वाकांड में आंदोलन । नगर निगम दुर्ग में सड़क निर्माण कि मांग को लेकर आंदोलन ।रमन सरकार बढ़ती महिला दुष्कर्म को लेकर सुपेला चौक मे चक्काजाम,।धान का समर्थन मूल्य और बोनस बढ़ाने की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन ।नक्सली हमले में कांग्रेस नेताओं की शहीदी को लेकर आंदोलन।अनेको बार रमन सरकार के विरोध विधानसभा घेराव,मोदी सरकार लोकसभा घेराव में आंदोलन रायपुर और दिल्ली में भाग लेना ।
जनहित की मांग को लेकर भाजपा शासित नगर निगम दुर्ग का घेराव जिसमे 10 दिनों तक जेल में रहा ।पुतला दहन, धरना प्रदर्शन, चक्काजाम जैसे धाराएं भी लगाकर रमन सरकार ने 11 बार मुक़दमा दर्ज किया गया ।अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ महगाई,बेरोजगारी, महिका अत्याचार, मणिपुर और देश साम्प्रदायिकता के खिपाफ लगातर दुर्ग हो रायपुर या देश की राजधानी दिल्ली में भी आंदोलन कर रहे है । वैश्विक आपदा कोरोना काल के दरम्यान कोरोना के जानलेवा काल में भी बिना अपनी जान की परवाह किये बैगर अपने घर से निकल कर दुर्ग भिलाई वासियों की मदद किये है भोजन पैकट, सूखे राशन, मास्क, सेनिटाइजर, दवाईयां , और प्लाज्मा ब्लड स्वयं अस्पताल और लोगो के घर घर तक पहुंचाएं है ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
