
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
-उलटा लटकाने की धमकी देने पर पीसीसी महामंत्री ने किया करारा प्रहार : शाह बताएं - देश भर के भ्रष्टाचारी नेताओं की भाजपा में कैसे हो रही एंट्री ?
-अडानी की शैल कंपनियों में 20 हजार करोड़ इन्वेस्ट करने के मामले के आरोपियों को संरक्षण क्यों दिया ?
-70 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी अजित पवार भाजपा के साथ मिलकर कैसे बन गए डिप्टी सीएम
-करोड़ों के घोटाले के आरोपी हिमंत बिस्वा सरमा सहित तीन दर्जन से ज्यादा नेताओं पर करप्शन के आरोप, फिर भी भाजपा ने कैसे गले लगाया
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर जमकर हमला बोला है। राजेंद्र ने कहा कि देश भर के भ्रष्टाचारियों को गले लगाने वाले शाह को भ्रष्टाचार के आरोप लगाना और भ्रष्टाचारियों को उलटा लटकाने की धमकी देना शोभा नहीं देता। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की दोगली नीतियों को पूरा देश समझ चुका है।
राजेंद्र ने कहा कि सीएजी ने हाल ही में 7 लाख करोड़ के घोटाले का भंडाफोड़ किया है। केंद्र सरकार के मंत्री इस घोटाले में शामिल हैं। शाह बताएं कि इतने बड़े घोटाले में केंद्र सरकार के किन मंत्रियों और अफसरों का हाथ है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। कितनों को उलटा लटकाया गया।
राजेंद्र ने कहा कि अमित शाह देश को बताएं कि ईडी ने जिन राज्यसभा सांसद नारायण राणे पर आदर्श सोसायटी मामले में हेरफेर और 3 सौ करोड़ की मनी लांड्रिंग रैकेट चलाने का आरोप लगाया था, उन्हें भाजपा में शामिल कर केंद्रीय मंत्री क्यों बनाया। क्लीन चिट क्यों दे दी गई। कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा पर हाउसिंग प्रोजेक्ट और खनन घोटाले में घूस लेने का आरोप लगा था। शाह बताएं कि येदुरप्पा भाजपा के चहेते मुख्यमंत्री कैसे बने रहे।
बंगाल के तृणमूल नेता शुभेंदु अधिकारी पर नारदा स्कैम और शारदा चिटफंड घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया। उन्हीं शुभेंदु अधिकारी को भाजपा ने कैसे गले लगा लिया। असम के हिमंता बिस्वा सरमा पर करोड़ों रुपए के वाटर सप्लाई स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाया गया, उन्हीं सरमा को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल कर असम का चीफ मिनिस्टर कैसे बनाया?
शाह को बताना चाहिए कि जिन एनसीपी नेता अजित पवार पर सत्तर हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले का आरोप खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने लगाया, उसी अजित पवार को भाजपा में क्यों शामिल किया गया, और महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम क्यों बनाया गया। लोकसभा सांसद भावना गवली के खिलाफ ईडी ने 5 बार समन जारी किया। अब भावना गवली भाजपा की खासमखास नेताओं में क्यों गिनी जाती हैं।
अमित शाह को यह भी बताना चाहिए कि बंगाल के नेता मुकुल राय पर शारदा दोटाले में आरोप लगा था, उन्हीं राय को भाजपा में कैसे शामिल कर लिया गया। भ्रष्टाचारियों को उलटा लटकाने वाले शाह को यह भी बताना चाहिए कि अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए किसके लगे? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा इसकी मांग उठाने जाने के बावजूद इस मामले की जांच क्यों नहीं हो रही ?
राजेंद्र ने कहा कि ऐसे दर्जनों नेताओं की लंबी फेहरिस्त है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे लेकिन भाजपा ने उन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया और केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद भी दिये।
राजेंद्र ने कहा कि उलटा लटकाने वाले शाह बताएं कि पिछली रमन सरकार के भ्रष्टाचार क्यों याद नहीं। रमन सरकार के कार्यकाल में चावल घोटाला, चरणपादुका घोटाला, जर्सी गाय घोटाला, रतनजोत घोटाला, मोबाइल घोटाला, गौशाला में चारा घोटाला सहित तीन दर्जन से ज्यादा घोटालों के मामले में शाह ने कितनों को उलटा लटकाया।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता अमित शाह भले ही भ्रष्टाचारियों को उलटा लटकाने की धमकी देते हैं लेकिन सच ये है कि खुद भाजपा ही भ्रष्टाचारियों की गंगोत्री बन गई है। विपक्षी दलों के नेताओं को पहले धमकी देना और फिर अपनी पार्टी में शामिल कर महत्वपूर्ण पद देना भाजपा की नीति बन गई है। शाह को यह बात याद रखनी चाहिए कि देश की जनता भाजपा की भ्रष्ट नीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। आगामी चुनाव में भाजपा की दुर्गति होना तय है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
