Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा ने भगवान के साथ भी किया धोखा ! क्या फिर दुर्ग की जनता ऐसे विधायक को चुनेगी...

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा ने भगवान के साथ भी किया धोखा ! क्या फिर दूर की जनता ऐसे विधायक को चुनेगी... कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा ने भगवान के साथ भी किया धोखा ! क्या फिर दूर की जनता ऐसे विधायक को चुनेगी...
  • rounak group

दुर्ग। शौर्यपथ । पिछले 30 सालों से दुर्ग शहर में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अरुण वोरा शहर में विकास की बात करते हैं मतदाताओं को भगवान का रूप बताते हैं किंतु अरुण वोरा वह विधायक हैं जिन्होंने शासन के पैसे का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए ही इस्तेमाल किया स्वार्थ इसलिए कहा जा सकता है कि सरकार द्वारा प्रभारी मंत्री की जनसंपर्क निधि जरूरतमंदों के लिए प्रदान की जाती है किंतु विधायक अरुण वोरा के द्वारा जनसंपर्क निधि में केवल ऐसे व्यक्तियों का ही नाम शामिल होता है जो उनके आसपास मंडराते रहते हैं जरूरतमंदों के लिए दी जाने वाली राशि पर भी विधायक कार्यालय से हेर फेर की जाती है एक तरफ विधायक वोरा कहते हैं कि मतदाता उनके भगवान हैं किंतु  मतदाताओं में भी वह खुलेआम भेदभाव करते नजर आते हैं शायद पुत्र प्रेम वश शहर के जनप्रतिनिधि शहर की जनता के जरूरतो को दरकिनार करते हुए शासन की निधि पर भी भेदभाव दिखाए हुए आम जनता को सिर्फ झूठ आश्वासन देते हैं एक तरफ मतदाता को भगवान कहने वाले विधायक और दूसरी तरफ मतदाताओं में भी लगातार भेदभाव करते हैं छत्तीसगढ़िया जनता के सहज सरल स्वभाव का राजस्थानी ब्राह्मण मूल के विधायक वोरा द्वारा खुलकर पिछले 30 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है और विकास के नाम पर प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की उपलब्धियां को ही गिनते आ रहे हैं उनकी स्वयं की उपलब्धि नाम मात्र की नजर आती है आज दुर्ग जिला मुख्यालय होने के बावजूद भी दुर्ग शहर कई समस्याओं से ग्रसित है और एक बार फिर शहर के विधायक कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झूठे वादों के साथ आम जनता से वोट की अपील कर रहे हैं एक जनप्रतिनिधि का आम जनता में भेदभाव किए बिना कार्य ही सफलता का पैमाना होता है किंतु विधायक वोरा के ऐसे कई कार्य हैं जो स्वयं के नाम को ऊंचा करने एवं शासन की राशि का उपयोग स्वयं के पोस्टर बैनर लगाने में करते आ रहे हैं क्या इस बार दुर्ग की जनता ऐसे विधायक प्रत्याशी जिन्होंने अपने पिछले चुनाव के कई वादों को पूरा नहीं किया फिर से एक मौका देगी क्या सहज सरल चेहरे के पीछे भेदभाव से परिपूर्ण व्यवहार को पहचानेगी इसका फैसला मतदान 17 नवंबर को ही होगा एवं परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएगा अब देखना है कि क्या इस बार फिर विधायक के झूठे वादों का असर आम जनता पर होता है या नहीं विधायक की कार्य प्रणाली से वर्तमान समय में दुर्ग शहर के कई कांग्रेसी पार्षद ही नाराज हैं तो क्या जनता ऐसे विधायक प्रत्याशी पर अपना भरोसा जाता पाएगी जिनकी कार्यप्रणाली से खुद की पार्टी के ही कार्यकर्ता नाराज है । हालांकि 5 साल में एक बार चुनाव के समय आकार दुर्ग कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आदेश देते हुए जीत का मंत्र देने रायपुर से फिर विधायक वोरा के भाई राजीव वोरा मैदान में आकर कमान संभाल चुके है अब फैसला किस पक्ष में जाता है देखने वाली बात होगी

Rate this item
(2 votes)
Last modified on Monday, 13 November 2023 10:57

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)