
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा की नीतियों से हतोत्साहित हुए निर्दलीय प्रत्याशी सोशल मीडिया में कहीं अपनी पीड़ा....
दुर्ग। शौर्यपथ । पूरी दुनिया में भारत का लोकतंत्र एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है किंतु दुर्ग शहर में हो रहे विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से भारत की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अरुण वोरा जो विगत 6 बार से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और यह उनका 7 वा चुनाव है के द्वारा चंदे के नाम पर वोट ख़रीदने की नीतियों से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के निर्दलिय प्रत्याशी साजिद बेग काफी हतोत्साहित हो गए हैं साजिद बेग का कहना है कि अगर लोकतंत्र में धन बल की ही चलती है तो फिर सिद्धांत के आधार पर चुनाव लड़ने वालों की क्या आवश्यकता धन बल के आधार पर ही जब चुनाव होना है तो फिर आम जनता अपना प्रत्याशी कैसे चुने ।
बता दें कि साजिद बेग द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया है जिसमें मिल पारा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा द्वारा चंदे के रूप में ₹11000 देने की बात कही गई आश्चर्य की बात तो यह है कि उनको भी जानकारी है कि आदर्श आचार संहिता लगा है और इस बात का वह वीडियो में दिख रहा है कि उल्लेख कर रहे हैं और बंगले आने की बात कर रहे हैं साथ ही चंदे की रशीद काटने के बाद वोट किस दोगे यह पूछ रहे हैं साफ अर्थ यह है कि इस प्रकार से धन बल के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ना लोकतंत्र के ऊपर एक कड़ा प्रहार है और निष्पक्ष निर्वाचन पर सीधे-सीधे अवहेलना का मामला नजर आ रहा है अब देखना यह है कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी साजिद बेग के वीडियो वायरल करने से क्या इस वीडियो पर जिला निर्वाचन अधिकारी मामले को संज्ञान में लेंगे या फिर एक निर्दलीय प्रत्याशी की पीड़ा पर स्वतंत्र और मजबूत लोकतंत्र को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और धनबल की जीत होगी ।
साजिद बेग ने क्या कहा नीचे देखें यूट्यूब लिंक पर
https://youtu.be/BQhJYdvm7Cw?si=cnAKVjCKgsm0Avzo
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
