
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद
70 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिले 1-1 हजार रुपए
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी।योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है, जिनके बैंक खाते में योजना की 7 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री निवास में तीज त्यौहार की धूम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोरा तिहार पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की कर रहे हैं पूजा
मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार कार्यक्रम में प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को अपने विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां, यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।
तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं।
यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है। जिसमें करेला चना, खेकशी, कढ़ाई पनीर, आलू मटर टमाटर ,कढ़ी पकौड़ा, दाल फ्राई, चावल, रोटी, पूड़ी, देहाती बड़ा, आलू चाप, मिर्ची पकौड़ा, चटनी २ प्रकार, गुलाब जामुन, बेसन बर्फी, अचार, पापड़, सलाद की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री निवास में माताओं और बहनों के लिए करू भात के लिए पारंपरिक भोजन की भी व्यवस्था की गई है
मुख्यमंत्री निवास में तीजा की धूम देखिये पूरा वीडियो निचे दिए लिंक में
https://www.youtube.com/live/rgd77zilVxs?si=ulN9GhHbmmLmOTja
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है .छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
