August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग नगर निगम : भाजपा शहरी सरकार पूर्ण बहुमत में 20 साल बाद अब सभापति और शहरी सरकार के मंत्री की कवायत शुरू Featured

    • doing of business

    विधायक गजेन्द्र यादव , सांसद बघेल की पसंद को मिल सकती है प्राथमिकता !

      दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या पिछले 20 सालों में कभी पूर्ण बहुमत की ओर नहीं पहुंची थी इस बात का मलाल हमेशा दुर्ग शहर के भाजपा नेताओं को रहता था और यह कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को भी मिला जहां मंच से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय सभी ने कहा था कि अगर नगर निगम में पूर्ण सत्ता चाहिए तो उसके लिए पार्षदों की संख्या बहुमत के आधार पर हो ताकि सामान्य सभा में हर प्रस्ताव जो जनहित के विकास कार्यों के लिए जरूरी हो बिना रोक-टोक पास हो सके और इसी बात पर जोर दिया गया परिणाम यह रहा की 20 सालों बाद भारतीय जनता पार्टी की शहरी सरकार में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला बल्कि पार्षदों की संख्या 40 के ऊपर पहुंच गई . 

      ऐसे में अब पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम में सभापति भी भाजपा की तरफ से बना तय है वहीं शहरी सरकार के मंत्रियों के लिए भी अब वरिष्ठ सभी अपनी अपनी तरफ से प्रयासरत हैं सामने से तो कोई कुछ नहीं कह रहा किन्तु आपसी चर्चा जोरो पर है .दुर्ग नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के ऐसे पार्षद जो कई सालों से अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनके शहरी सरकार में मंत्री बनने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता शहरी सरकार में मंत्री बनाने में विधायक गजेंद्र यादव के करीबी श्याम शर्मा ,साजन जोसेफ ,वरिष्ठ पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर ,देवनारायण चंद्राकर ,नरेंद्र बंजारे देवनारायण टांडी ,के नाम की चर्चा अब जोर पकड़ रही है वहीं नए पार्षदों में रामचंद्र सेन ,हर्षित संभव जैन ,कुलेश्वर साहू ,कमल देवांगन जैसे पार्षद गणों को भी मौका मिल सकता है पूर्ण बहुमत मिलने के कारण विरोध के स्वर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं . दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में शहरी सरकार में मंत्री बनने की कवायत में सभी प्रमुख नेताओं की सहमति के आसार स्पष्ट नजर आ रहे हैं .

      गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर के तरफ से कुछ नाम सामने आ सकते हैं वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशी सरोज पांडे के समर्थकों को भी मौका मिल सकता है साथ ही संगठन भी अपने कुछ नाम आगे कर सकते हैं और सभी की सहमति से एक संतुलित शहरी सरकार अब दुर्ग शहर को जल्द मिलेगा वहीं सभापति के लिए भी वरिष्ठ पार्षदों का ध्यान रखे जाने की बात सामने आ रही है दुर्ग शहर में अब चर्चा का विषय है फिर आरंभ हो गया कि कौन बनेगा शहरी सरकार का मंत्री और किसके हाथों होगी सामान्य सभा की कमान अभी शपथ ग्रहण होना शेष है जल्दी शपथ ग्रहण होगा और फिर शहरी सरकार का गठन होगा तब तक राजनीतिक चर्चाएं चौक चौराहों पर जारी रहेगी.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision