August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में खुला 10वां ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’ Featured

    एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में खुला 10वां ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’ एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में खुला 10वां ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’ SHOURYAPATH NEWS
    • doing of business

    स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद , पिछले एक साल में ९२ मओवादियो ने किया आत्मसमर्पण

       नारायणपुर / शौर्यपथ /(संवाददाता -हरिया सोनी)
       साय सरकार की लाल आतंक के खात्मे को साकार करने लगातार सुरक्षाबल और पुलिस बल प्रयासरत है और सफलता प्राप्त कर रहे है इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
     इसी कड़ी में थाना कोहकामेटा के ग्राम बेड़माकोटी क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों एवं आकाबेड़ा- कस्तुरमेटा-मोहंदी-कोडलियार-कुतुल व बेडमाकोटी-कुआंकोडी (महाराष्ट्र) मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्यो में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 23.03.2025 को नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं आईटीबीपी 41वीं, 29वीं, 45वीं, 38वीं वाहिनी के द्वारा घोर नक्सल प्रभावित माड़  क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम बेड़माकोटी में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है। ग्राम बेड़माकोटी में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्राम बेड़माकोटी ओरछा ब्लॉक, कोहकामेटा तहसील व थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित है। नवीन कैम्प बेडमाकोटी कैम्प कुतुल से 06 कि.मी. पश्चिम दिशा तथा थाना कोहकामेटा से 21 कि.मी. दक्षिण दिशा में स्थित है।  
      कैम्प ओपनिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम बेड़माकोटी, नेलांगूर, पदमकोट व आसपास गांव से आये ग्रामीणों से कुशलक्षेम जानकर उनके समस्याओं को सुना गया। ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से बिजली, नल-जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोड इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के साथ पुलिस कैम्प की मांग किया गया जिसे जल्द पूर्ण कराये जाने का आश्वासन दिया गया साथ ही ‘‘नियद नेल्लानार’’ के अंतर्गत ‘‘जन समस्या निवारण शिविर’’ का आयोजन कराये जाने के संबंध में बताया गया। जिला मुख्यालय नारायणपुर से बेड़माकेाटी तक जल्द ही बस सुविधा प्रारंभ की जायेगी।
      ग्रामीणों ने नक्सलियों द्वारा मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नक्सलवाद की प्रताड़ना को व्यक्त किया और इस बात के लिए खुशी जाहिर किये कि पुलिस कैम्प खुलने से अब भय मुक्त जीवन जी सकेंगे। आसपास के नक्सल समर्थक ग्रामीण स्वयं को सुरक्षित महसुस कर कुतुल, कच्चापाल, कोडलियार माड़ क्षेत्र में कैम्प स्थापना के प्रभाव से आत्मसमर्पण हेतु नारायणपुर पुलिस के पास पहंुच रहे है।
      नारायणपुर माड़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नवीन पुलिस कैम्पों की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र में नक्सल गतिविधि चुनौती से निपटने के लिए शासन के मंशानुसार क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लिए नये पुलिस कैम्पों की स्थापना, सुरक्षा बलो की तैनाती और स्थानीय संवाद में सुधार शामिल किया गया है।
      बेड़माकोटी में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। महाराष्ट्र बार्डर अब बेड़माकोटी से ज्यादा दूर नही है। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। माड़ से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 130-डी कोण्डागांव-नारायणपुर-कुतुल-बेडमाकोटी-पदमकोट-महाराष्ट्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा बलों की लगातार मदद मिलेगी जिससे जल्द ही रोड़ निर्माण कार्य पूर्ण होगी और क्षेत्र में आवागमन बढ़ेगी।
      सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजाद दिलाने में मदद मिलेगी। यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कारगर रहेगा। नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना होने से नक्सल उन्मुलन में तेजी आई है जिसके फलस्वरूप वर्ष 2024 से अब तक नक्सल विचारधारा को त्याग कर 92 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किये एवं सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों 61 माओवादी को मार गिराने व 69 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित हुई है।
      पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा,राणा युद्ध वीर सिंह डी आई जी ई.टी.बी.पी के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं आईटीबीपी 41वीं, 29वीं, 45वीं, 38वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision