August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इस्लामाबाद की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को किया ख़त्म: कर्नल सोफिया कुरैशी Featured

    • doing of business

    भारत की शर्तो पर भारत पाक युद्ध में संघर्ष विराम 12 मई को आगे की बातचीत
      नई दिल्ली / एजेंसी / 12 मई 2025
       भारत के खिलाफ भड़काऊ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि नई दिल्ली ने अपने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इस्लामाबाद की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को खत्म कर दिया है। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि भारत के ऑपरेशन का लक्ष्य खासतौर पर आतंकी शिविरों और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जा रही सुविधाओं को निशाना बनाना है।
      कर्नल कुरैशी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपने जेएफ 17 से भारत के एस400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है, जो पूरी तरह से गलत है। कर्नल कुरैशी ने कड़े शब्दों में खंडन करते हुए भारत की कई प्रमुख सैन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के इस्लामाबाद के दावे को खारिज कर दिया।
        कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने यह भी गलत सूचना फैलाई कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में भारत के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और इसकी सेना संवैधानिक मूल्यों का बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है।
      संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए हैं कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया है।
    तत्काल प्रभाव से सैन्य-कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए भारत और पाकिस्तान
          भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशन्स महानिदेशक ने आज दोपहर युद्ध विराम का आह्वान किया जिसके बाद चर्चा हुई और यह सहमति बनी।
      विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर सहमति बनी है। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।
      उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि दोनों पक्ष ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं। श्री मिसरी ने कहा कि सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर से बातचीत करेंगे।

    आतंकी कार्रवाई को देश के विरुद्ध युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा  
      भारत ने फैसला किया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को देश के विरुद्ध युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
      हाल ही में पाकिस्तान की तनाव बढ़ाने की कार्रवाई के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, जो दोनों देशों के बीच समझौते के बाद कम हो गई है।
    संघर्ष-विराम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की
       प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के तुरंत बाद नई दिल्‍ली में अपने आवास पर उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की। इस बैठक में विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision