August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ईडी की छापेमारी से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत, भूपेश बघेल बोले – ‘पेड़ों की कटाई पर चर्चा से पहले साहब ने भेजी ईडी’ Featured

    • doing of business

    भिलाई। शौर्यपथ।

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। यह कार्रवाई ऐसे दिन हुई है जब विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल तमनार क्षेत्र में अडानी परियोजना के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा सदन में उठाने वाले थे।

     

    ईडी की इस कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा –

    “ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।”

    (कार्यालय - भूपेश बघेल)

    गौरतलब है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इकलौते पुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के भिलाई-3 निवास पहुंचने का सिलसिला जारी था, जो जन्मदिन की बधाई देने के लिए आ रहे थे। पार्टी में जन्मदिन को लेकर उत्साह का माहौल था और बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन ईडी की छापेमारी ने इस माहौल को पूरी तरह बदल कर रख दिया।

    ईडी की इस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जताने के लिए बघेल निवास की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    हाल ही में भूपेश बघेल द्वारा सरकारी खरीदी और टीवी खरीद घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा गया था। साथ ही, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की राज्यपाल से मुलाकात पर भी उनकी तीखी टिप्पणी सामने आई थी, जिससे प्रदेश की राजनीति में पहले से ही गरमी बनी हुई थी।

    अब ईडी की यह कार्रवाई कांग्रेस के निशाने पर केंद्र सरकार को एक बार फिर ले आई है। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद सियासी बयानबाज़ी और तेज़ हो सकती है, और विधानसभा सत्र के अंतिम दिन यह मामला विपक्ष द्वारा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision