August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नीतीश कुमार के शपथ लेते ही चिराग पासवान ने कसा तंज, कहा - उम्मीद है कि आप... Featured

    • rounak group

    पटना / शौर्यपथ / लोजपा नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही ट्वीट कर उन पर तंज कसा है. नीतीश के शपथ के ऐन वक्त किए गए ट्वीट में चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई. उम्मीद है कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
    चिराग ने एक और ट्वीट कर कहा, आपको 4 लाख बिहारियों द्वारा बनाया गया #बिहार1stबिहारी1st विजन डॉक्यूमेंट भेज रहा हूं. ताकि उसमें से भी जो कार्य आप पूरा कर सकें वह कर दें. एक बार पुनः आप को मुख्यमंत्री बनने की और भारतीय जनता पार्टी को आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई.
    गौरतलब है कि चिराग पासवान बिहार चुनाव के दौरान लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर रहे हैं. उन्होंने जदयू की सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया. जदयू इस कारण 43 सीटें ही जीत पाई, जबकि भाजपा 74 सीटों से साथ एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.
    चिराग ने एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहने की उम्मीद जताने के साथ नीतीश कुमार के पहले पाला बदलने की घटना को भी परोक्ष रूप से याद दिलाया. नीतीश ने 2015 में चुनाव राजद के साथ मिलकर लड़ा था. हालांकि डेढ़ साल बाद ही उन्होंने राजद का साथ छोड़ भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision