
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा और संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक घोषित किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पहले निर्धारित अवकाश अवधि में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अत्यधिक तापमान और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। शासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
जारी आदेश (क्रमांक GENCOR-35016/2449/2025-SCHOOL EDUCATION SECTION) में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का सीधा प्रभाव विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से अवकाश अवधि में परिवर्तन का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही विभाग ने यह भी निर्देशित किया है कि अवकाश समाप्ति के बाद विद्यालय पुनः निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे तथा आगामी शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
सरकार का स्पष्ट संदेश:
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अत्यधिक गर्मी के इस दौर में विद्यार्थियों को राहत देना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस निर्णय से जहां विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलेगी, वहीं शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी के प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए समय पर कदम उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
