October 13, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भिलाई निगम की महापौर परिषद में सफाई से सड़क-नाली निर्माण तक कई प्रस्तावों पर मुहर Featured

    • doing of business

    मांगलिक भवन के संचालन, 111 खाली भूखंडों के अंतरण और जलभराव के समाधान पर चर्चा; वार्डों में विकास कार्यों के स्थल परिवर्तन को भी मिली सहमति

    भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई की महापौर परिषद की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, जलभराव की समस्या और सड़क-नाली निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर प्रस्तावों को सहमति दी गई। बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता तथा निगम आयुक्त सुरुचि सिंह की उपस्थिति में हुई। इसमें मांगलिक भवन के संचालन, रिक्त आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के अंतरण और विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल रहे।

    मांगलिक भवन के संचालन और संपत्ति मूल्य निर्धारण को मंजूरी

    संतोषी पारा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन को संचालन एवं संधारण के लिए 10 माह की अवधि पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भवन एवं भूमि के कर योग्य संपत्ति मूल्य निर्धारण पर भी सहमति बनी। निगम ने स्पष्ट किया कि प्रचलित दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर जोर

    शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसएलआरएम केंद्रों में कचरे का पृथक्करण और गीले कचरे से खाद तैयार करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। स्ट्रीट लाइटों के वार्षिक संचालन एवं रखरखाव तथा निगम के 52½ वार्डों में सफाई कार्य के लिए प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सफाई कामगार उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा हुई।

    111 रिक्त भूखंडों के अंतरण के लिए निविदा का प्रस्ताव
    निगम के सातवें चरण में रिक्त 111 आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के अंतरण के लिए निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इसके अलावा जलभराव, प्रदूषित जल और जल संरक्षण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आईआईटी भिलाई के साथ अनुबंध कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने और शासन को भेजने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

    मैदान और छठ घाट मार्ग के नामकरण पर सहमति

    बैठक में वार्ड-28 प्रेम नगर के चैता मैदान का नाम बदलकर स्वर्गीय भगवान राय स्मृति चैता मैदान रखने तथा 18 नंबर रोड से मुक्तिधाम तालाब तक के मार्ग का नाम स्वर्गीय विजय प्रकाश यादव छठ घाट मार्ग करने पर सहमति दी गई।

    वार्ड-38 सोनिया गांधी नगर में परशुराम चौक के पास प्रस्तावित डोमशेड का निर्माण स्थल बदलकर वार्ड-25 स्थित लाल पानी टंकी परिसर में करने का निर्णय लिया गया। वार्ड-44 में अधोसंरचना मद से स्वीकृत छह विकास कार्यों के स्थल परिवर्तन पर भी सहमति बनी।

    कैलाश नगर और घासीदास नगर में सड़क-नाली निर्माण

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत वार्ड-21 कैलाश नगर में विद्युत पोल क्रमांक 21/340 से 21/347 तक तथा वार्ड-23 घासीदास नगर के अटल आवास मार्ग पर डामरीकरण और नाली निर्माण के प्रस्तावों को सहमति दी गई।

    बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, चंद्रशेखर गंवई, नेहा साहू और मालती ठाकुर सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision