November 15, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पोस्टर की राजनीती चरम सीमा पर मुख्यमंत्री से भारी आयुष शर्मा , क्या निगम की कांग्रेस सरकार कर रही कार्यवाही पर भेदभाव ... Featured

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम में कहने को तो कांग्रेस की सरकार है और प्रदेश में भी कांग्रेस की सर्कार है किन्तु अवैध पोस्टर पर राजनीती में दुर्ग नगर पालिका निगम का भेदभाव नजरिया हावी है . दुर्ग निगम में अगर मुख्यमंत्री के बधाई सन्देश के पोस्टर लगते है जिसमे भिलाई विधायक का सौजन्य होता है या फिर अन्य किसी गुट का पोस्टर होता है तो दुर्ग निगम प्रशासन शहर की सुन्दरता की बात करते हुए ऐसे सभी पोस्टर बैनर तुरंत हटाने अग्रसर हो जाती है और कारन बताया जाता है कि शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाता है है कंतु वही अगर ये बधाई सन्देश के पोस्टर में दुर्ग विधयक की छवि होती है या उनके समर्थको की तो दुर्ग निगम प्रशासन की कार्यवाही नगण्य हो जाती है .
    बात को अगर कुछ माह पहले ले जाए तो अगस्त महीने में प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के पोस्टर बधाई सन्देश वाले निगम क्षेत्र में एक दिन भी ना टिके ऐसे सभी पोस्टर रातो रत गायब हो गए और निगम प्रशासन द्वारा भी ऐसे सभी पोस्टर हटा दिए गए जिसमे शहर के ऐसे कांग्रेस नेता के द्वारा बधाई सन्देश मुख्यमंत्री को दिए गए थे जिसमे दुर्ग शहर विधायक के फोटो का उल्लेख नहीं था . इस बारे में जब निगम के अतिक्रमण दस्ता से चर्चा की गयी तो उनके अनुसार शहर को अवैध तरीके से लगाये जाने वाले पोस्टरों पर कार्यवाही बताया गया और शहर की सुन्दरता को बनाये रखने के लिए की गयी कार्यवाही बताई गयी किन्तु आज एक बार फिर देखने को मिल रहा है कि शहर में युवा कांग्रेस आयुष शर्मा के पोस्टर विद्युत पोल पर , शासकीय खम्बो पर पिछले कई दिनों से लगे हुए है किन्तु अब निगम प्रशासन को नहीं दिख रहा कि शहर की सुन्दरता बिगड़ रही क्या दुर्ग निगम की कांग्रेस सरकार और निगम के मुखिया का अब दायित्व नहीं बनता की शहर को सुन्दर रखे और अवैध बैनर पोस्टर से मुक्त रखे . जब मुख्यमंत्री के पोस्टर शासकीय खम्बो पर लगने से शहर की सुन्दरता बिगड़ रही तो क्या युवा कांग्रेस अध्यक्ष के शासकीय खम्बो पर पोस्टर लगने से शहर की सुन्दरता बढ़ रही है . क्या दुर्ग निगम के प्रशासनिक मुखिया शहर की सुन्दरता का पैमाना पोस्टर को देख कर तय करते है क्या निगम की कांग्रेस सरकार के मुखिया संबंधो के आधार पर कार्यवाही का आदेश देते है . जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासकीय खम्बो पर पोस्टर को हटाने में निगम प्रशासन तुरंत कार्यवाही करती है तो क्या युवा कांग्रेस अध्यक्ष के अवैधानिक पोस्टर को हटाने में भी पहल करेगी . क्या निगम की कांग्रेस सरकार के मुखिया धीरज बाकलीवाल निगम के अतिक्रमण विभाग को आदेश करेंगे की शहर से अवैधानिक पोस्टर हटाये जाये या संबंधो के आधार पर मामले में मौन रहेंगे . क्या प्रदेश के मुखिया के पोस्टरों को हटाने की जल्दबाजी करने वाली निगम प्रशासन युवा कांग्रेस अध्यक्ष के अवैधानिक पोस्टरों को हटाने की कार्यवाही करेगी या सिर्फ राजनीती के दबाव में मौन रहेगी ?

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision