Google Analytics —— Meta Pixel
April 07, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35527)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

खाना खजाना /शौर्यपथ /अगर आप भी व्रत या उपवास रखने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राजगिरे के लड्‍डू काफी फायदेमंद साबित हो सकते…
सेहत /शौर्यपथ / स्वस्थ, सेहतमंद रहने के लिए योग का नियमित अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। अगर आप तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो…
धर्म संसार /शौर्यपथ /अधिकतर घरों में तुलसी को पौधा होता है। तुलसी पौथे की देखरेख बहुत ही सावधानी से करना होती है अन्यथा यह पौधा…
धर्म संसार /शौर्यपथ /वर्ष में 6 ऋतुएं होती हैं- 1. शीत-शरद, 2. बसंत, 3. हेमंत, 4. ग्रीष्म, 5. वर्षा और 6. शिशिर। ऋतुओं ने हमारी…

दुर्ग । शौर्यपथ । देश और प्रदेश में आम जनता बजट का इंतजार करती है ऐसे ही अब दुर्ग निगम के बजट का इंतज़ार आम जनता को है । महापौर बाकलीवाल इस बार दुर्ग निगम के बजट के लिए खास तैयारी में लगे हुए है । वैसे तो हर साल निगम का बजट आता है और कार्य की प्राथमिकता के अनुसार बजट तैयार होता है बजट की घोषणा होते ही आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो जाता है किंतु इस बार निगम की बजट के लिए महापौर बाकलीवाल कुछ ऐसी तैयारी कर रहे कि आरोप प्रत्यारोप की गुंजाइश ना के बराबर हो जाएगी । निगम की कांग्रेस सरकार के मुखिया इन दिनों बजट को लेकर शहर के हर क्षेत्र के विकास को लेकर सिर्फ दस्तावेजो पर भरोसा ना करके स्वयं जमीनी हकीकत जानने का प्रयास कर रहे है । महापौर बाकलीवाल इस बार के बजट को नया रूप निर्विरोध रूप देने के लिए पिछले कुछ दिनों से वित्त प्रभारी दीपक साहू के साथ कार्यालय में बैठ कर दस्तावेजो का निरीक्षण करने के बजाए निगम के सभी 60 वार्डो का भ्रमण कर रहे है । सभी 60 वार्डो के पार्षदों से वार्ड में जा कर मुलाकात तो कर ही रहे साथ ही वार्ड की अति आवश्यक मूलभूत ज़रूरतों के बारे में वार्ड की जनता से व वार्ड पार्षद से जानने की भी कोशिश कर रहे । ऐसा करने से ये तो निश्चित है कि जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहे महापौर वार्ड की जनता के करीब आ कर उनकी समस्याओं को समझ भी रहे साथ ही ज़रूरतों को पूरा करने बजट में प्रावधान लाने को भी अग्रसर है । अभी तक पूर्व के महापौर द्वारा सिर्फ वार्ड पार्षद के कार्यो के पत्र के आधार पर विकास की बात से एक कदम आगे बढ़ते हुए ज़मीनी हकीकत को देखने की इस पहल से निगम क्षेत्र की जनता अपने आप को महापौर के करीब महसूस कर रही है । इस नई पहल के बारे में वित्त प्रभारी दीपक साहू का कहना है कि महापौर की इस पहल से सभी वार्डो के आवश्यक कार्यो को प्राथमिकता से करने में मदद मिलेगी साथ ही शहर के विकास में क्षेत्र विशेष से आगे बढ़ते हुए सारे निगम क्षेत्र का समान रूप से विकास करने की महापौर की सोंच को एक दिशा मिलेगी । दुर्ग निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र में विकास ही कांग्रेस सरकार की सोंच है और उसी दिशा में यह एक प्रयास है । महापौर बाकलीवाल के इस प्रयास की चर्चा इन दिनों सभी वार्डो में चल रही वही विपक्षी दल एवम निर्दलीय पार्षद भी महापौर बाकलीवाल के हर वार्ड में भ्रमण कर आवश्यक कार्यो को बजट में प्राथमिकता देने की पहल का स्वागत कर रहे है सभी वार्डो में महापौर के भ्रमण से वार्ड पार्षद भी अपने वार्ड की समस्या और मूलभूत ज़रूरत को जमीनी रूप से अवगत करा रहे है । साथ ही वार्डो में भी यह संदेश जा रहा है कि वर्तमान सरकार मूलभूत समस्यायों के निराकरण की एक सार्थक पहल कर रही है और इस सार्थक पहल का परिणाम निगम के बजट में देखने को मिलेगा यही कारण है कि इस बार दुर्ग की जनता निगम के बजट का बेसब्री से इंतजार कर रही है और महापौर के प्रयासों की सराहना कर रही है ।

दुर्ग । शौर्यपथ । नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन आरोपी से एक लाख का गांजा पकड़ा गया बस स्टैंड में ग्राहक की तलाश में आरोपी घूम रहे थे तभी पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की तीन लड़के गांजे को बेचने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं तथा पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला एवं कोतवाली थाना प्रभारी राजेश बागड़े पदमनाभपुर चौकी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा बस स्टैंड के आसपास घेराबंदी कर तीनों आरोपी को पकड़ा गया । आरोपी 21 वर्षीय श्रीनू सीसा पिता नसीम सीता से 5 किलो मलकानगिरी उड़ीसा के ही 20 वर्षीय अर्जुन सीसा पीता सन्यासी सीसा 4 किलो, मजगुआ उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी 32 वर्षीय महेंद्र गुप्ता पिता मूलचंद गुप्ता से 3 किलो गांजा जप्त किया गया । जिसका बाजार मूल्य एक लाख बताया जा रहा है तीनों आरोपियों को 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया ।

दुर्ग / शौर्यपथ / आनलाइन धोखाधड़ी को रोकने हेतु अभियान ‘‘प्रयास’’ श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गर्दान पर 9 फरवरी को प्रारंभ की गई थी। आज धमधा निासी रामू सारथी नामक व्यक्ति ने नए सिविक सेंटर में लगे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पंडाल में आकर बताया कि दो-तीन दिन पहले उसके फोन पर एक काॅल आया था। जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपको एक करोड़ रुपए की इनामी लाॅटरी मिली है। जिसे सुनकर रामू बहुत खुश हो गया था। काॅल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक करोड़ रुपए की रकम थोड़ी बड़ी रकम है। इसको प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले 50 हजार रुपए का टैक्स भरना पड़ेगा तत्पश्चात काॅल करने वाले व्यक्ति ने रामू को 3 दिन का समय दिया और कहा कि 3 दिन के अंदर 50 हजार रुपए जमा करने पर आपको 1 करोड़ रुपए आपके खाते में मिल जाएगा।
पैसे की व्यवस्था करने हेतु रामू के द्वारा 50 हजार रुपए का लोन लेने के लिए सिविक सेंटर स्थित बैंक में आया था। तभी उसने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केंद्र के पंडाल में आकर आनलाइन फ्राॅड के संबंध में जानकारी प्राप्त की पंडाल में उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर श्री प्रवीण अग्रवाल ने उसको आनलाइन फ्राॅड होने वाले जानकारी प्रदान की जिस पर रामू ने बताया कि उसे भी 1 करोड़ रुपए की लाॅटरी जीतने का फोन आया था। जिस पर पैरा लीगल वालंटियर ने बताया कि वह काॅल आनलाइन धोखाधड़ी का ही प्रकार है। पैरा लीगल वालंटियर द्वारा रामू की बात बैंक अधिकारियों से भी कराई गई। जिन्होंने रामू को समझाया कि ऐसी कोई लाटरी जीतने कि कोई भी योजना गैर-कानूनी है। जिस पर रामू को समझ में आया कि वह भी इसकी जाल में फंसते-फंसते बच गया। इस धोखाधड़ी का शिकार होने से पहले ही रामू को जागरूकता के माध्यम से बचाया जा सका।
एक अन्य मामले में भिलाई निवासी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ महिने पहले उसके पास एक फोन आया था। जिस पर सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपकी एक इंस्योरेंस पाॅलिसी है, जो मैच्योर हो चुकी है, परंतु आपको उसके लिए पैसे जमा करने होंगे जिस पर संतोष ने उसके एकाउंट में 20 हजार रुपए जमा करा दिये थे, परंतु बाद में न तो बीमा का पैसा मिला और न ही उस व्यक्ति से संपर्क हो पाया। संतोष कुमार के द्वारा उक्त घटना का विवरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के ‘‘प्रयास’’ अभियान के अंतर्गत लगाए गए शिविर में आकर दी गई। जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन संतोष कुमार को दिया गया।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला न्यायालय छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान रखता है। चाहे वह वकीलों हित में आंदोलन को लेकर हो या प्रदेश की राजनीति में…

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर वर्गाें के बच्चे के लिए अच्छी-से-अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना शुरु की गई है। यह कोई साधारण योजना नहीं है, बल्कि भविष्य का छत्तीसगढ़ गढ़ने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के छात्रों को भविष्य की हर तरह की प्रतियोगिताओं के लिए एक सक्षम प्रतिभागी के रूप में तैयार करना है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के प्राचार्याें के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि अंग्रेजी स्कूलों के बेहतर संचालन, शिक्षा एवं प्रबंधन का दारोमदार प्राचार्यगणों एवं उनकी टीम के कंधों पर हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन स्कूलों से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी श्रेष्ठ नागरिक मानवता तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील होंगे। स्वामी जी ने छत्तीसगढ़ की भावी पीढ़ी के निर्माण के जो सपने देखे थे, उन सपनों को हम इन विद्यालयों के माध्यम से पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रथम चरण में 52 शासकीय विद्यालयों को इस योजना के तहत सर्व सुविधायुक्त अंग्रेजी स्कूलों के रूप में उन्नत किया गया है। इन सभी विद्यालयों में आत्याधुनिक ग्रंथालय, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर एवं ऑनलाइन शिक्षा सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने प्राचार्याें से कहा कि विद्यालयों में ऐसे वातावरण का निर्माण करना है, जिससे छात्रों के साथ-साथ, शिक्षकों और स्वयं आपको इन विद्यालयों का हिस्सा होने पर गर्व हो सके। आपके विद्यालय की गुणवत्ता में कोई कमी न हो, इसके लिए जिलों को स्वायत्तता दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षा विभाग को बधाई दी और कहा कि इन विद्यालयों का विकास शासन की परिकल्पना के अनुरूप हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि प्राचार्यों की दक्षता और उनके कुशल नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का भविष्य स्वर्णिम होगा।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि शिक्षा समाज का प्रतिबिम्ब है। मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप राज्य में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से बेहतर शिक्षा एवं अवसर उपलब्ध कराने का सफल प्रयास किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राचार्य एवं शिक्षकों की टीम अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करेगी। इससे पूर्व शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि अंग्रेजी स्कूलों के प्राचार्याें को दस दिवसीय प्रेरक प्रशिक्षण प्रशासन अकादमी में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का आज तीसरा दिन है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य प्रशासनिक और प्रबंधन के दृष्टिकोण से बेहतर काम कर रहे हैं। स्कूलों में प्रवेशित लगभग 30 हजार छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ विविध रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से राज्य में 170 अंग्रेजी स्कूलों का संचालन शुरू हो जाएगा।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 16 कर्मचारियों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

भिलाई नगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई की प्रारंभिक मतदाता सूची तैयार करने एवं दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ के रूप में नियुक्ति करने के पश्चात इन्हें आज निगम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया! मतदाता सूची तैयार करने से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या वैष्णव एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने दी! प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अंजय तिवारी एवं अरविंद तिवारी ने दिया! प्रशिक्षण में मतदाता सूची तैयार करने से संबंधित समस्त जानकारी के अलावा दावा/आपत्ति के निराकरण के लिए प्रारूप क, प्रारूप ख, प्रारूप ग एवं प्रारूप क-1 के विषय में जानकारी दी गई!
प्राधिकृत कर्मचारी भिलाई निगम की मतदाता सूची तैयार करने, प्रारंभिक मतदाता सूची का आम लोगों को निरीक्षण कराने, दावा तथा आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित फार्म उपलब्ध कराने, फार्म भरने में मार्गदर्शन देने और प्रस्तुत दावा तथा आपत्ति को प्राप्त कर उन्हें आवश्यक प्रतिवेदन के साथ संबंधित अधिकारी को प्रस्तुत करने का कार्य करेंगे! इन सभी कार्यों के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया! नगर पालिक निगम, भिलाई के सभागार में दिनांक 11 एवं 12 फरवरी को समय 10:30 से 5:30 तक 3 चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है! प्रशिक्षण में मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं बूथ लेवल ऑफिसर को संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया! विभिन्न चरणों में आयोजित प्रशिक्षण में विधानसभा 66 वैशाली नगर से संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर एवं प्राधिकृत अधिकारी भिलाई निगम सभागार में उपस्थित रहे!
परंतु कुछ कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है! ऐसे 16 कर्मचारी हैं जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है! अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर लोकेश बया, पंचशिला मेश्राम, दीप्ति मेश्राम, हेमप्रभा चंद्राकर, प्रभा बीरंजन, विनीता जनार्दन, वासु गेंडे, गौरी शंकर रावना, मनहरण पटेल, जलालुद्दीन रिजवी, ओशिका वाणी, निखत परवीन, लूभान टंडन, मिथिलेश मिश्रा, दिलीप चंद्राकर एवं रत्नमाला दुर्गे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है! आज दिनांक 11 फरवरी 2021 को विधानसभा क्रमांक 66 वैशाली नगर के प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ को प्रथम चरण में समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, द्वितीय चरण में 1:30 बजे से 3:00 बजे तक तथा तृतीय चरण में समय 3:30 बजे से 5:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया!
इसी प्रकार से दिनांक 12 फरवरी 2021 को विधानसभा क्रमांक 65 भिलाई नगर के प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ को प्रथम चरण में समय प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक, द्वितीय चरण में समय 1:30 बजे से 3:00 बजे तक एवं तृतीय चरण में 3:30 बजे से 5:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा! निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा है कि संबंधित बीएलओ एवं प्राधिकृत अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित रहेंगे! प्रशिक्षण के दौरान निगम से वाई राजेंद्र राव, चंद्रपाल हरमुख, विनोद चंद्राकर, नवीन साहू, भूपेश्वर देशमुख सहित अन्य उपस्थित रहे!

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)