
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खाना खजाना / शौर्यपथ / मानसून का मौसम हो और प्लेट में गर्मा-गर्म राम लड्डू पास रखे हों तो मौसम और जायका, दोनों का ही मजा दोगुना बढ़ जाता है। हरी चटनी के साथ मूली के लच्छों के साथ सर्व किए जाने वाले राम लड्डू को कढ़ाई में तलता देख ही मुंह में पानी आ जाता है। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के इस फेमस स्ट्रीट फूड को घर पर बनाने का क्या है आसान तरीका।
राम लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
-250 ग्राम मूंग की दाल
-100 ग्राम चने की दाल
-एक चम्मच चाट मसाला
-दो चम्मच अदरक पेस्ट
-चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च
-नमक स्वादानुसार
-तलने के लिए तेल
-कद्दूकस की हुई मूली
राम लड्डू बनाने की विधि-
राम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले दाल को साफ करें, फिर उसे सात-आठ घंटे के लिए पानी में भिगो दें। उसके बाद इसे दरदरा पीस लें। फिर उसमें चाट मसला, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हींग और नमक मिलाकर 10 से 15 मिनट तक हाथ से फेटें, फिर तेल गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद तैयार मिश्रण को हाथ से एककर गोल-गोल करके लड्डू बनाकर रख लें। फिर मध्यम आंच पर इन लड्डुओं को सुनहरा होने तक तलें। तलने के बाद खट्टी चटनी और मूली के साथ इसे परोसें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
