
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / सफेद रेत और नीले पानी से घिरा मालदीव छुट्टियां बीताने से लेकर हनीमून तक के लिए बेहतरीन जगह है। अगर आप हनीमून के लिए आउट ऑफ इंडिया जाना चाहते हैं, तो आप मालदीव जा सकते हैं। ये जगह बेहद ही खूबसूरत है। आप हर तरह से इस जगह को एन्जॉय कर सकते हैं। हालांकि सिर्फ बैठ कर ढलते और उगते सूरज को देखने के अलावा मालदीव में करने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप भी मालदीव जाने का प्लान कर रहे हैं। तो कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको मालदीव में निश्चित रूप से करनी चाहिए। आइए जानते हैं।
1) मालदीव में स्नोर्कलिंग
साफ पानी और पानी के भीतर छोटी मछली को पास से देखने का मौका आप कैसे गवा सकते हैं। ऐसे में आप मालदीव में स्नोकेलिंग किए बिना बिल्कुल वापस ना लौटें। अपने पार्टनर के साथ स्नोर्कलिंग कर, पानी के नीचे के जीवन को देखने का आनंद आ जाएगा। ये एक्सपीरियंस आपको जीवन भर याद रहेगा।
2) लोकल द्वीप पर जाएं
कुछ लोग सोचते हैं कि स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों के अलावा कुछ नहीं है। हालांकि ऐसा नहीं है। लोकल बीच पर जाने के लिए बोट या फैरी की मदद से आइलैंड पर जा सकते हैं। ऐसा करने से आपको संस्कृति और कई तरह के कैफे और समुद्र तटों का पता चलेगा। साथ ही ऐसा करने से आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
3) स्पा
मालदीव में लक्जरी स्पा लेने से आप नहीं चूक सकते। यहां का स्पा ट्रीटमेंट बिल्कुल अलग होता है। स्पा के दौरान खूबसूरत नजारे और साफ पानी देखने को मिलेगा। अगर आप तन और मन को तरोताजा करना चाहते हैं, तो यहां स्पा का मजा जरूर लें। मालदीव में कुछ ऐसे रिसॉर्ट हैं, जहां स्पा के लिए अलग से रोमांटिक स्पेस हैं।
4) फिशिंग
मालदीव में करने के लिए मछली पकड़ना एक अच्छी एक्टिविटी है। आप अपने पार्टनर के साथ फिशिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां अधिकतर रिसॉर्ट या होटल अपने गेस्ट के लिए फिशिंग की व्यवस्थ करते हैं। अगर आप फिशिंग कर रहे हैं, तो सूर्यास्त से पहले यहां जाएं और फिशिंग के साथ खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठाएं।
5) रोमांटिक डिनर
अपने पार्टनर के साथ हनीमून को यादगार बनाने के लिए आप समुद्र तट पर रोमांटिक डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन और यादगार अनुभव होगा। समुद्र किनारे खूबसूरत कैंडल और मालदीव का लोकल खाना।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
