
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ /कोरोना काल में कपल्स लंबे समय तक एक दूसरे से दूर रहे हैं। ऐसे में लॉन्ट टर्म रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला करते हैं। हालांकि, अगर आप अपन पार्टनर के साथ शादी का फैसला करते हैं, तो आपको अपना मन बनाने से पहले कुछ बातों पर विचार करने की जरूरत है। जीवन में शादी फैसला बहुत बड़ा होता है। ये एक अलग ही पड़ाव होता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर इन बातों पर ध्यान ना दिया जाए तो आगे चलकर विवाहित जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि पार्टनर की किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
1) बार-बार टोकना
एक दूसरे की अच्छाई के लिए कई बार चीजों को बोलना अच्छा होता है, लेकिन बार बार अगर आपका पार्टनर चीजों के लिए रोकता-टोकता है और आपकी हर बात को नकारात्मक प्रतिक्रिया करता है, तो इससे भविष्य में बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको इस परेशानी के बारे में अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए।
2) मॉनिटरिंग पार्टनर्स
केयर करने वाला पार्टनर हर किसी को पसंद होता है, लेकिन देखभाल और तांकझांक में फर्क होता है। अगर आपके पार्टनर की हर एक चीज पर बारीक नजर रखने की आदत है, तो शादी की जल्दबाजी का फैसला न लें।
3) कंफ्यूजन
अगर आपका पार्टनर आपके साथ घूमना फिरना, पार्टी करना पसंद करता है, लेकिन फिर भी शादी की बात आते ही कतराने लगता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। हालांकि कोई भी एक जैसा नहीं होता, लेकिन अगर आप दोनों एक दूसरे से सभी पहलू में अलग हैं, तो शादी के बाद ये लड़ाई का कारण बन सकता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
