Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

पुदीना बढ़ाएगा चेहरे की ताजगी, जानिए 3 आसान तरीके

  • hanumaan janmotsav

ब्यूटी टिप्स / शौर्यपथ /पुदीना का गर्मी में अलग-अलग तरह से उपयोग किया जाता है। गन्ने के ज्यूस में, चटनी बनाने में, ठंडा बनाने में तो कभी चाय पीने में इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लामेटरी, और सूथिंग प्रॉपर्टी होती है। इसमे सैलिसिलिक एसिड मौजूद होता है। इससे चेहरे पर पिंपल्स नहीं होती है।
गर्मी में खाने में इसका तड़का लगता है तो स्किन के लिए भी फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं पुदीना को कैसे 3 तरीकें से इस्तेमाल किया जा सकता है-
1. फैस पैक- पुदीना का फेस बनाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसका पैक बनाने के लिए पत्तियों को सूखाकर पीसे लें और गुलाबजल मिक्स कर लगा लें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 3 बार ऐसा कीजिए। आपको ताजगी महसूस होगी। इसे आप चाहे तो टमाटर के गूदे में भी मिक्स कर सकते हैं।
2. फेस वॉश- पुदीना का फेस वॉश आप तुरंत बनाकर यूज कर सकते हैं। यह चेहरे की ऑइलीनेस को कम करता है। इसके लिए नींबू का रस, गुलाब जल और पुदीने की पत्तियों को भिगोकर रख दें। एक घंटे बाद इससे चेहरा धो लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप नींबू की जगह शहद का इस्तेमाल कीजिए।
3. मुहांसे - अगर गर्मी की वजह से आपके चेहरे पर मुंहासे हो रहे हैं तो आप पुदीने का फैस पैक लगा सकते हैं। पुदीना पाउडर में हल्दी और गुलाब जल मिक्स कर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)