
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सेल्फ केयर /शौर्यपथ/
कोरोना महामारी ने इन दो सालों में हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डाला है। जहां कुछ लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई है, वहीं कुछ ने अपनों को खोया है। सब कुछ डिजिटल हो जाने के कारण बच्चों और बड़ों दोनों में ही डिप्रेशन और चिंता बढ़ी है। ऐसे में नए साल का स्वागत नई ऊर्जा के साथ करना जरूरी है।
न्यू ईयर रिजोल्यूशन जीवन में ऐसी ही नई ऊर्जा लाने का एक अच्छा तरीका है। आइए, हम सब मिलकर नए साल में मेंटल हेल्थ से जुड़े ऐसे संकल्प करें, जिन्हें आसानी से पूरा किया जा सके।
1. मानसिक दबाव से रहें दूर
कई बार हम कुछ काम करने से पहले खुद पर बहुत ज्यादा प्रेशर ले लेते हैं। इसलिए, अपने आप को गलतियां करने की अनुमति दें। याद रखें कि बिना टेंशन के जो काम किया जाता है, वो सबसे अच्छा होता है। अपनी छोटी-मोटी गलतियों को नजर अंदाज करें और सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढ़ें।
2. नींद पूरी करना है जरूरी
नींद पूरी न होने से हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। रिसर्च में पाया गया है कि डिप्रेशन से जूझ रहे 65 से 90% लोगों को नींद की समस्या होती है। इससे बचने के लिए समय पर सोना और 7 से 8 घंटों की नींद लेना जरूरी है। जब हम शरीर की मांग के मुताबिक नींद नहीं लेते हैं, तब हमारा शरीर भी हमसे रुठ जाता है।
3. खुद के साथ समय बिताएं
नए साल में कुछ ऐसी आदतें अपनाएं, जो आपके मन को शांत और खुश रखती हैं। ये डांसिंग, पेंटिंग, राइटिंग, रीडिंग, योगा- कुछ भी हो सकती हैं। सेल्फ केयर की इन गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा, जो भी विचार आपको परेशान करते हैं, उन्हें एक डायरी में लिखना शुरू करें। रोजाना 20 से 30 मिनट प्रकृति के साथ बिताएं।
4. डिजिटल गैजेट्स चलाना कम करें
मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के लिए आपको अपना स्क्रीन टाइम कम करना जरूरी है। लगातार गैजेट्स चलाने से आपका मन चिड़चिड़ा होने लगता है। साथ ही, ये आदत आपको दूसरों से दूर कर देती है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कोशिश करें कि मोबाइल या कम्प्यूटर स्क्रीन पर आपका समय व्यर्थ न हो। इसकी जगह आप दोस्तों और परिवार के साथ अपना वक्त बिता सकते हैं।
5. मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक हों
हो सकता है कि आपको मेंटल हेल्थ के बारे में अच्छी जानकारी हो लेकिन फिर भी बहुत सी जानकारी आपकी पहुंच से बाहर है। इंटरनेट पर मौजूद संसाधनों का उपयोग करें। आप मेंटल हेल्थ पर ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं। चाहें तो थैरेपी सेशन भी ले सकते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
