
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / अक्सर हम दूसरों में कमी निकलते रहते हैं, और जब भी आप ऐसा करते हैं तो आप अपने हैप्पी जोन को खत्म कर देते हैं। ऐसे में फिर लाइफ में निगेटिविटी बढ़ जाती है। इस वजह से कई लोगों को चिड़चिड़ापन, स्ट्रेस, दूसरों से जलन, जैसी तमाम परेशानियां होने लगती हैं। हालांकि जब आप शांत होते हैं तो आप कई तरह की प्रॉब्लम का सामना हैप्पी रहकर कर सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसी बाते बता रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद को बदल सकते हैं। इसके बाद आप अपनी लाइफ में हैप्पी और पॉजिटिव रहने लगेंगे।
1) खुद से करें सवाल - यह सबसे सरल होने के साथ ही बेहद जरूरी आदतों में से एक है। जब हम नकारात्मक, कठिन या अनिश्चित परिस्थितियों का सामना करते हैं, तो हम दिन पर दिन खुद से जो प्रश्न पूछते हैं, जैसे मेरे साथ ही क्यों, गलत चीजें सिर्फ मेरे साथ वगैराह। ये सवाल हमारे जीवन में सभी बदलाव लाते हैं। लेकिन एक पॉजिटिव व्यक्ति खुद से ऐसे सवाल पूछता है जो दिमाग को नए दृष्टिकोण और संभावनाओं के लिए खोलते हैं। जैसे इससे कुछ सीख सकते हैं, कैसे में परेशानिया का हम निकाल सकता हूं। तो आज से ही अपने देखने के नजरिए को बदलें।
2) आसपास की चीजों को बनाएं पॉजिटिव- जो लोग आपके साथ कुछ जानकारी शेयर करते हैं या फिर आपको मोटिवेट करते हैं, तो आप इस तरह के लोगों के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। उन लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं दो आपसे अच्छी बातें करें। इसी के साथ उन लोगों से दूर रहें जो निगेटिव बाते करते हैं।
3 ) उन चीजों के लिए शुक्रमंद रहें जो आपके पास है- लोग दूसरों की चीजों को देखकर अक्सर ये कह देते हैं कि काश ये मेरे पास होता या फिर ये चीज मेरे पास क्यों नहीं है। जबकि आपको उन चीजों के लिए शुक्रिया करना चाहिए जो आपके पास हैं। रोजाना अपना एक मिनट इस चीज के लिए समर्पित करें।
4) खुद को न भूलें- आशावादी होने का मतलब सिर्फ अलग तरीके से सोचना नहीं है। बल्कि खुद की देखभाल करने के बारे में भी है। ऐसे में अपनी फिजिकल हेल्थ पर पूरी तरह से ध्यान दें।
5) सही दिन की शुरुआत- जिस तरह से आप अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं, वह आपके बाकी दिनों के लिए टोन सेट कर सकता है। जैसे स्ट्रेस फ्री सुबह अक्सर पूरे दिन के दौरान कम तनाव की ओर ले जाती है। ऐसे में नाश्ते के दौरान खुद से एक सवाल पूछें, कुछ पॉजिटिव जानकारी ऑनलाइन या किताब में पढ़ें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.