
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / त्योहारों का मौसम शुरू होते ही घर की महिलाओं की शॉपिंग भी शुरू हो जाती है। करवाचौथ से लेकर दिवाली तक के मौके पर क्या पहनें, इन सब बातों की चर्चा अभी से शुरू हो चुकी होगी। लेकिन किसी भी ड्रेस और आपकी पर्सनालिटी को निखारने में हाई हील्स की अपनी एक अलग भूमिका होती है। हाई हील्स का अपना एक अलग ही चार्म होता है। लेकिन इसके साथ एक समस्या यह होती है कि इसे लंबे समय तक पहना नहीं जा सकता। अगर इसे लंबे समय तक पहनने से पैरों में दर्द शुरू हो जाता है। हालांकि, कई बार महिलाएं एक स्मार्ट लुक पाने के लिए दर्द सहने से भी गुरेज नहीं करतीं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन एक स्मार्ट लुक पाने के लिए हाई हील्स खरीदने वाली हैं तो ये कुछ जरूरी बातें जरूर ध्यान रखें।
पैरों को करें मॉइश्चराइज़-
हाई हील्स पहनने से पहले पैरों को मॉइश्चराइज करना चाहिए। दरअसल, जब आप ऐसा करती हैं, जो इससे आपको चलने व हिलने-डुलने पर घर्षण कम होगा और आपको छाले और जलन नहीं होगी।
सही साइज के हाई हील्स-
हाई हील्स फुटवियर को पहनते समय दर्द इसलिए भी होता है, क्योंकि हम अपने पैरों के साइज के अनुसार सही फुटवियर को सलेक्ट नहीं करती। इसलिए, किसी भी फुटवियर को सलेक्ट करने से पहले एक बार अपने पैर के साइज को जरूर चेक करें।
प्लेटफॉर्म हील्स-
अगर आप स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट को भी कैरी करना चाहती हैं, तो प्वाइंटेड या पेंसिल हील्स की जगह ब्लॉक हील्स और प्लेटफॉर्म हील्स को सलेक्ट करें। यह पेंसिल हील्स की तुलना में अधिक कंफर्टेबल होते हैं।
ये बातें भी आएंगी काम-
-हाई हील्स पहनते समय आपको दर्द का अहसास न हो इसके लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप रोजाना दिन में 2 या तीन बार लगभग एक मिनट के लिए अपनी काफ मसल्स को स्ट्रेच करेंगे। आप इसे दिन के किसी भी समय कर सकते हैं। खासतौर पर तब जब आप घंटों हाई हील्स पहनकर घर से बाहर रहे हों।
-दूसरा, आप अपनी काफ मसल्स और पैरों पर हल्के हाथों से मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा आप हफ्ते में 2 से 3 बार फोम रोलर का उपयोग अपने पैरों पर काफ मसल्स के प्रभावित जगह पर भी मालिश करके आराम पा सकती हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.