August 18, 2025
Hindi Hindi

ब्लड प्रेशर कंट्रोल ही नहीं पीरियड्स को भी रेगुलर करता है लाल एलोवेरा, ये हैं गजब के फायदे

  • Ad Content 1

     सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आज तक आपने सेहत और खूबसूरती से जुड़े हरे रंग के एलोवेरा के फायदे तो बहुत सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं लाल रंग का एलोवेरा हरे रंग के एलोवेरा की तुलना में अधिक फायदेमंद होता है। इसमें हरे रंग के एलोवेरा की तुलना में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें काफी मात्रा में अमीनो एसिड और पॉलीसेकेराइड होता है। जो बाल, त्वचा और आंखों के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं लाला एलोवेरा का इस्तेमाल करने से मिलते हैं क्या फायदे।
लाल एलोवेरा के फायदे-
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल - अपने हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लाल एलोवेरा के जूस का सेवन कर सकते हैं। लाल एलोवेरा का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
पीरियड्स होते हैं रेगुलर - जो महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान रहती हैं वो लाल एलोवेरा का जूस अपनी डाइट में सामिल करें। ऐसा करने से उनके पीरियड्स रेगुलर होंगे और दर्द भी कम होगा।  
इम्यूनिटी करे बूस्ट- लाल एलोवेरा का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इस जूस का सेवन करने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाव होता है। जिससे व्यक्ति सर्दी-जुकाम और खांसी से भी बचा रहता है।
त्वचा में आता है निखार-लाल एलोवेरा त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लाल एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। जिससे खून साफ होता है और त्वचा में निखार आता है। आप चाहें तो लाल एलोवेरा के रस को त्वचा पर भी लगा सकते हैं। इससे दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है, त्वचा पर निखार बना रहता है।
हेयर फॉल रोकने में करें मदद- लाल एलोवेरा बालों पर लगने से बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है। रूखे बालों पर लाल एलोवेरा जेल लगाने से बाल शाइनी होते हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)