August 18, 2025
Hindi Hindi

घर पर इन 3 तरह से बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर, करवाचौथ पर बाल दिखेंगे बेहद सॉफ्ट

  • Ad Content 1

  ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /1) नारियल तेल, दही और शहद कंडीशनर
  इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ा चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो बड़े चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल लें। इन सब चीजों को अच्छे से मिलाकर शैंपू किए हुए बालों में लगाएं। इस कंडीशनर को 15-20 मिनट के लिए लगा रहने होने दें और फिर इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
2) एलोवेरा हेयर कंडीशनर
इसे बनाने के लिए चार बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इसे अपने शैंपू किए हुए बालों में लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।
3) एप्पल साइडर विनेगर कंडीशनर
इसे बनाने के लिए दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक बड़ा चम्मच शहद और दो कप पानी लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक चिकना पेस्ट बनाएं। इसे अपने शैंपू किए हुए बालों की लेंथ पर लगाएं। इसे स्कैल्प पर न लगाएं। 15-30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
बालों में डैंड्रफ, टूटना, और झड़ना एक कॉमन समस्या है। लेकिन इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ अच्छे हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो आपको अपनी समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह के हेयर मास्क मिलेंगे। लेकिन इनमें कुछ केमिकल आपके बालों को बूरी तरह खराब कर सकते हैं। यहां केले से बनने वाले कुछ हेयर मास्क बनाने के तरीकों के बारे में आपको बता रहे हैं।
केले से कैसे बनाएं हेयर मास्क
1) केले और पपीता
बेजान बालों के लिए ये हेयर मास्क बेहतरीन है। इसे लगाने से बालों की शाइन वापिस आ जाएगी। प्रोटीन से भरपूर ये मास्क बालों के लिए काफी अच्छा है। इसे बनाने के लिए शहद, केला और पपीक को अच्छे से मिक्स करें और फिर साफ बालों पर इसे लगाएं। इसे लगाने के बाद कैप से कवर करें और फिर गुनगुने पानी से इसे धोएं।
2) केला और नारियल दूध
केला और नारियल दूध आपके बालों को हेयर कंडिशन करने में मदद करते हैं। इसे लगाने से बाल पहले से ज्यादा मुलायम और चिकना दिखता है।  इसे बनाने के लिए दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। फिर साफ बालों पर इसे लगाएं। ध्यान रखें कि इसे लगाते समय बालों को हल्का गीला रखें।
3) केला, दही और शहद
बेजान बालों में नमी से छुटकारा पाने के लिए ये पैक बेहतरीन है। ये हेयर मास्क डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए पके केले को मैश करें और दही व शहद को मिक्स करें। इस पैक को 20 से 25 मिनट के लिए बालों पर लगाएं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)