August 17, 2025
Hindi Hindi

अर्थराइटिस के इन शुरुआती लक्षणों को समय रहते जरूर पहचान लें

  • Ad Content 1

     सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कोई भी गंभीर बीमारी एक दिन में नहीं होती बल्कि बीमारियों के भी चरण होते हैं। ऐसे में अगर आप शुरुआती संकेत या लक्षणों को समझ जाते हैं, तो आप समय रहते बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। अर्थराइटिस बीमारी भी ऐसी ही है। यह बहुत ही दर्दनाक बीमारी है। उम्र बढ़ने के साथ यह बीमारी और भी खतरनाक होती जाती है। जोड़ों और हड्डियों के दर्द की यह बीमारी इतनी खतरनाक हो जाती है कि काम करना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में जरूर जानें। अर्थराइटिस के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने के लिए 12 अक्टूबर को विश्व अर्थराइटिस दिवस   मनाया जाता है।
जोड़ों में दर्द होना
जोड़ों में दर्द गठिया का पहला संकेत है। इसमें दर्द के साथ जोड़ों में जलन (Burning Sensation) जैसा महसूस होता है। यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि चलना, पैर मोड़ना भी बहुत मुश्किल हो जाता है।
लाल दिखना
जोड़ों के आसपास लालिमा (Redness) भी दिखाई देती है। ज्यादातर मरीजों को यह शिकायत भी होती है। यह भी एक शुरुआती लक्षण है।
सूजन
जोड़ों में दर्द के साथ सूजन भी हो सकती है। यह सूजन घुटनों के आसपास ज्यादा होती है और इसे देखकर लगता जैसे आपको कोई चोट लगी हो। सूजन नीली और लाल रंग की दिखाई देती है।
सुबह के समय ज्यादा दर्द होना
कई मरीजों को सुबह के समय पैरों और हाथों के जोड़ों में ज्यादा दर्द होता है। खासतौर पर बदलते मौसम में हाथ-पैरों में दर्द ज्यादा होता है।
चलने-फिरने में परेशानी
आपको अगर चलने-फिरने में परेशानी और घुटनों में दर्द, चटकन जैसी प्रॉब्लम्स हों, तो समझ जाएं कि ये भी अर्थराइटिस के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।  


Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)