
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शौर्यपथ /घर और बच्चों की जिम्मेदारी सभंलाना आसान काम नहीं होता। परेशानी तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब मियां और बीवी दोनों वर्किंग होते हैं। अगर आप भी पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं और आपका बच्चा घर में अकेला रहता है तो आपको कुछ बातों पर जरूर गौर करना चाहिए। इन बातों की अनदेखी करने पर आपका परिवार मुसीबत में पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं जिसे हर कामकाजी माता-पिता को अपने बच्चे को घर में अकेला छोड़ने से पहले ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपकी चिंता कुछ हद तक कम हो सकती है।
1- अगर आपकी फेमिली छोटी है और आप दोनों पति-पत्नी वर्किंग हैं तो अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़ने की जगह कोई विश्वासनीय आया बच्चे का ध्यान रखने के लिए रखें। आया का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ताकि आपको उसके बारे में सही जानकारी पता हो।
2- वर्किंग पैरंट्स बच्चे को घर पर अकेला छोड़ने से पहले अपने घर पर कैमरा जरूर लगवा लें। ताकि आपको अपनी गैरमौजूदगी में घर के साथ बच्चे की भी पूरी अपडेट मिल सके।
3- अगर बाहर नौकरी करना जरूरी है तो किसी बड़े-बुजुर्ग के साथ रहें। परिवार में बड़े सदस्य होने के कारण बच्चों को मां-बाप की कमी नहीं खलती।
4- अगर आप दोनों वर्किंग हैं और आपको लगता है कि आप अपने बच्चे को उचित समय नहीं दे पा रहे हैं तो उन्हें छुट्टी के दिन या किसी खास मौके पर कहीं न कहीं घुमाने जरूर ले जाएं। बच्चों के बर्थडे पर उनके दोस्तों के साथ मस्ती करें, स्कूल की हर एक्टिविटी में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाएं।
5- वर्किंग पैरेंट्स के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि अपने बच्चों के साथ वार्तालाप बनाए रखें, उनकी जरूरतों को समझें व पूरा करने की कोशिश करें।
6-बच्चे के पास मोबाइल जरूर छोड़ें ताकि वो आपको समय-समय पर सूचित करता रहे और आप भी वक्त-वक्त पर उसकी खोज-खबर लेते रहे।
7-बच्चे को दरवाजा बंद करना और खोलने की ट्रेनिंग जरूर दें। उसे ये भी बताएं कि ऊपर की कुंडी लगाने की जगह वो नीचे की कुंडी लगाया करें।
8-बच्चों को समझाएं कि वो जब घर में अकेले हों तो किसी भी अनजान व्यक्ति के लिए दरवाजा न खोलें, न ही उससे किसी तरह की बातचीत करें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
