Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi

“कला – साहित्य अकादमी” द्वारा जून माह में “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के सहयोग से “विश्व संगीत दिवस” का आयोजन

  • rounak group

दुर्ग । शौर्यपथ । “कला – साहित्य अकादमी” द्वारा जून माह में “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के सहयोग से “विश्व संगीत दिवस” तथा प्रतिमाह नाट्य मंचन के अंतर्गत नाट्य मंचन बावत तथा भिलाई शहर के युवाओं की नाट्य संस्था “सत्य” द्वारा आयोजित किये जाने वाले नाट्य उत्सव के आयोजन हेतु एक बैठक “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के प्रांगण में 22 मई को आहूत की गई|

“कला – साहित्य अकादमी” द्वारा आहूत बैठक में आगामी माह जून में किये जाने वाले आयोजनों की तथा दुर्ग- भिलाई स्तर पर समूह के विस्तार हेतु विस्तृत चर्चा हुई जिसमें वरिष्ठ और युवा कलाकार उपस्थित रहे,विशेष रूप से “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के रुपक दत्ता,महा सचिव और बबलू विश्वास कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे|बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार जून माह के प्रथम सप्ताह के 3 जून को अञ्चल के प्रसिद्ध युवा निर्देशक श्रीकांत तिवारी के मार्गदर्शन और संयोजन में आयोजित किये जाने वाले युवाओं की नाट्य संस्था “सत्य” की दो नाटकों की प्रस्तुतियाँ “अग्नि और बरखा” युवा निर्देशक श्वेता यादव तथा “पुरुष” वरिष्ठ निर्देशक देवेन्द्र घोष के निर्देशन में “एस एन जी स्कूल ऑडिटोरियम” सेक्टर 4 में प्रस्तुत की जाएगी इसके साथ ही साथ मुंबई और पुणे के कलाकारों द्वारा नृत्य तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे|“विश्व संगीत दिवस” के अंतर्गत अञ्चल की प्रख्यात गायिका द्वय सोनाली सेन तथा मनीषा मल्होत्रा के संयोजन में दिनांक 11 जून से 14 जून के मध्य “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के सभागार में “लघु संगीत कार्यशाला” का संचालन अञ्चल की प्रख्यात गायिका सुमिता सरकार जैसे और कई प्रतिभावान संगीत कलाकारों के माध्यम से किया जायेगा|दिनांक 21 जून याने कि “विश्व संगीत दिवस” के दिन “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के सभागार में संगीत के क्षेत्र के प्रबुद्ध जानकारों जैसे संगीत गुरु रवीश कालगांवकर एवं अन्य विशेषज्ञों के द्वारा एक “रचनात्मक विचार गोष्ठी” का आयोजन किया जायेगा| दिनांक 24 जून को भव्य “विश्व संगीत दिवस” समारोह का आयोजन “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के प्रांगण में किया जायेगा| दिनांक 25 जून को “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के प्रांगण में अवस्थित मंच पर ही प्रतिमाह नाट्य मंचन के अंतर्गत इप्टा,भिलाई द्वारा शरीफ अहमद द्वारा लिखित पंकज सुधीर मिश्रा द्वारा परिकल्पित तथा इप्टा,भिलाई के युवा निर्देशक चारु श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित नाटक “समर “ का मंचन किया जायेगा जिसका संयोजन अञ्चल के प्रख्यात रंगकर्मी मणिमय मुखर्जी एवं नीतेश केडिया द्वारा किया जाएगा|तद्पश्चात कराओके गायन की प्रस्तुति होगी|“लघु संगीत कार्यशाला”, “रचनात्मक विचार गोष्ठी” तथा “विश्व संगीत दिवस” समारोह के लाइव एवं कराओके गायन में भाग लेने हेतु इच्छुक अपना पंजीयन मोबाईल नंबर 9424124764 तथा 8709859101 पर संपर्क कर सकते हैं|  

“कला – साहित्य अकादमी” द्वारा उक्त आयोजन में सभी समाजों तथा प्रांतों के गायनों की प्रस्तुति के साथ ही साथ,रवींद्र संगीत (हिन्दी),नज़रुल गीति,जनगीत,फिल्म संगीत आदि के समावेश रहेंगे|जिसके तहत संयोजकों द्वारा विभिन समाजों ,संगीत समूहों से एकल,युगल तथा सामूहिक प्रस्तुति के लिये संपर्क किया जा रहा हैं|प्रस्तुति के लिये प्रवेश निःशुल्क है|यह भी उल्लेखनीय है कि आयोजन के लिये “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” ने सम्पूर्ण स्थल निःशुल्क प्रदान किया है|दर्शकों के लिये प्रवेश भी सभी आयोजनों में निःशुल्क है|

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)