August 06, 2025
Hindi Hindi

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में घूमने लायक कई फेमस और रहस्यमयी जगहें हैं

  • Ad Content 1

   पर्यटन स्थल /शौर्यपथ /स्वर्ग से कम नहीं अंबिकापुर की ये हसीन जगहें, मानसून में चरम पर होती है यहां की खूबसूरती इस जगह को एक हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप भी छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है। इस खूबसूरत राज्य को 'धान का कटोरा' यानी की सबसे ज्यादा चावल के उत्पादन वाला प्रदेश माना जाता है। बता दें कि यहां की खूबसूरती वनों में मौजूद है। यह राज्य करीब चारों तरफ से हसीन वनों से घिरा हुआ है। वहीं इन जंगलों के बीच कई ऐसी हसीन जगहें हैं, जहां पर हर साल लाखों की संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं।
इस राज्य में अंबिकापुर एक ऐसी हसीन जगह है, जहां पर सबसे ज्यादा सैलानी पहुंचते हैं। इस जगह को एक हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानते हैं अंबिकापुर में मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में...
तातापानी
अगर आप भी अंबिकापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको तातापानी को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। बता दें कि न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि भारत के लिए भी यह एक रहस्यमई जगह है। बताया जाता है कि तातापानी में प्राकृतिक रूप से धरती के अंदर से गर्म पानी निकलता रहता है। इस कुंड में पूरे साल पानी गर्म रहता है। इसके साथ ही मानसून में भी इस कुंड का पानी गर्म रहता है। इस पानी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यहां पर भगवान भोलेनाथ की एक विशाल मूर्ति भी स्थापित है।
ठिनठिनी पत्थर
अंबिकापुर से कुछ ही दूरी पर ठिनठिनी पत्थर नामक एक सहस्यमयी जगह मौजूद है। यह स्थान एक फेमस पर्यटक स्थल भी है। घने जंगल के बीच इस स्थान पर भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस रहस्यमयी ठिनठिनी पत्थर के बारे में बताया जाता है कि जब किसी चीज से इस पर मारा जाता है तो इससे काफी मधुर आवाज आती है। जो आसपास के मौजूद पत्थरों से बिलकुल अलग होती है। वहीं कुछ लोग इस पत्थर को चमत्कारिक मानकर माथा भी टेकते हैं।
ऑक्सीजन पार्क
अंबिकापुर के हसीन वनों के बीच मौजूद ऑक्सीजन पार्क घूमने के लिए काफी बेहतरीन जगह है। यह खूबसूरत पार्क पहाड़ की चोटी पर स्थिति है। इसलिए इस हसीन जगह पर घूमने के लिए सैलानी भारी संख्या में घूमने पहुंचते हैं। बता दें कि यह पार्क काफी हसीन दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको चारों तरफ से छोटे-बड़े पहाड़ और हरियाली देखने को मिलती है। ऑक्सीजन पार्क में हजारों किस्म के फूल देखने को मिलते हैं। इन फूलों को देखकर सैलानियों का मन भी तृप्त हो जाता है। वहीं मानसून इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है।
अन्य जगहें
अंबिकापुर में तातापानी, ठिनठिनी पत्थर और ऑक्सीजन पार्क के अलावा घूमने वाली कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें देखकर आपका मन तृप्त हो जाएगा। अंबिकापुर में आप रामगढ़ और सीता बेंगरा, संजय पार्क, महामाया मंदिर और वाटर पार्क आदि घूम सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)