August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मोहला के डूमरटोला एवं दनगढ़ संकुल अंतर्गत मोहल्ला क्लास का संचालन

    • rounak group

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पढ़ई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत मोहल्ला क्लास का संचालन मोहला विकासखंड के अधिकतर स्कूलों में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसी कड़ी में डूमरटोला संकुल के प्राथमिक शाला जिर्राटोला में मोहल्ला क्लास का संचालन शाला प्रमुख कृष्णा कुमार साहू द्वारा नियमित तौर पर किया जा रहा है। इस कार्य में समुदाय के साथ-साथ शिक्षा सारथी के रूप में कुमारी पूजा अमरिया, कुमारी बिन्दु कुंजाम अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गोटाटोला जोन के मीडिया प्रभारी शेख अफजल ने बताया कि पढ़ई तुंहर दुआर के माध्यम से वर्चुअल क्लास में कुछ बच्चे मोबाइल की कमी से जुड़ नहीं पा रहे थे। ऐसे ही बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए कृष्णा कुमार साहू और उनके साथियों ने मोहल्ला क्लास गांव के सामुदायिक भवन में आरंभ किया। जिसमें सामाजिक दूरी और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ योग और नैतिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इसी प्रकार मोहला ब्लाक के दनगढ़ संकुल में शिक्षा सारथी एवं समुदाय के सहयोग से सभी शालाओं में मोहल्ला क्लास सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है तथा बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं। यहॉ के राजकुमार यादव और संकुल समन्वयक गजेन्द्र यादव ने बताया कि जिला नोडल अधिकारी सतीश ब्योहरे और एबीईओ राजेन्द्र देवांगन के कुशल मार्गदर्शन से बच्चों को सुचारू रूप से शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑनलाईन क्लास के अलावा मोहल्ला क्लास एवं लाउड स्पीकर स्कूल के माध्यम से पढ़ाई की शुरुआत की गई है और वर्तमान में शिक्षा सारथियों के सहयोग से बच्चों की पढ़ाई सतत् चल रही है। संकुल अंतर्गत शिक्षा सारथी विभिन्न मोहल्ला केंद्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ चित्र कला, मूर्ति कला व अन्य शैक्षिक गतिविधियां कराई जा रही है। सभी शिक्षक समुदाय से जुड़कर काम कर रहे हैं तथा शाला ग्राम में जाकर बच्चों का मार्गदर्शन और सहयोग करते हैं। दनगढ़ संकुल के प्राथमिक शाला मुंजाल में लाउड स्पीकर स्कूल भी संचालित हो रही है। संकुल के दिनेश कुमार आडिल, धर्मेंद्र सिन्हा, रोशन लाल यादव, सागर सलामे, सेवंत भासगोरी, अशोक खरे, गांधी राम धुर्वे, लोकनाथ विश्वकर्मा, श्यामू राम भुआर्य, संजीत नायक, प्रमिला यादव, नंदाकदम दामले, जानकी धुर्वे, माला बंसोड़, शशि साहू, राम कुमारी कोरेटी, मोनिका धुर्वे, ऑनलाईन क्लास के अलावा मोहल्ला क्लास में नियमित रूप से सहयोग कर रहे हैं। जिर्राटोला एवं मुंजाल की प्राथमिक शालाओं में मोहल्ला क्लास की शुरुआत हो जाने से पालकों में भी बहुत प्रसन्नता व्याप्त है। पालकों का कहना है कि कोरोना के कारण बच्चों कि पढाई का बहुत नुकसान हो रहा था। लेकिन अब मोहल्ला क्लास आरंभ हो जाने से उनकी चिंता दूर हो गई है। मोहला वनांचल में सभी 16 संकुलों के अधिकतर स्कूलों के गांव में मोहल्ला और पारा स्कूल खुल जाने से बच्चों को बहुत लाभ हो रहा है और मोहल्ला क्लास को ले कर बच्चों में बहुत उत्साह है। 

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision