
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
टिप्स /शौर्यपथ / हमारे बुजुर्ग खाने में घी को जरूर शामिल करते थे, पुराने समय में ये ऊर्जा का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता था. घी में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो हमारे को ताकत देने के साथ ही कई लाभ पहुंचाता है और बीमारियों से बचाता है. घी में अधिकांश सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है. गाय के दूध के घी में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के भरपूर मात्रा में होते हैं. आइए जानते हैं कि घी को डाइट में शामिल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं.
डाइट में घी को शामिल करने के फायदे
1. हेल्दी फैट
घी में हेल्दी फैट होता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है. घी दूसरे तरह के फैट की तरह दिल की बीमारी का कारण नहीं बनता है.
2. बेहतर करें पाचन
घी का सेवन करने से आंत स्वस्थ रहता है. पुराने समय में हमारे पूर्वज हर भोजन से पहले एक चम्मच घी खाते थे. इससे आंत स्वस्थ होता है, साथ ही अल्सर और कैंसर की संभावना कम होती है.
3. इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने वाली टी सेल्स का उत्पादन करने में मदद करता है.
4. जरूरी विटामिन का सोर्स
घी विटामिन ए और ई का एक भरोसेमंद सोर्स है, जो हेल्दी लिवर, संतुलित हार्मोन और प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी है.
5. सूजन रोधी और कैंसर रोधी
घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो कैंसर रोधी घटक है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी बनाते हैं.
6. स्किन को रखे हाइड्रेटेड
घी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ये स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और स्किन पर नमी बनाए रखता है. घी जलने के इलाज में मदद करता है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
