Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

सफेद बालों पर इन 3 तरीकों से लगा ली मेहंदी तो नेचुरली काले हो जाएंगे बाल, डाई की नहीं पड़ेगी जरूरत

  • rounak group

   ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /उम्र बढ़ने लगती है तो बालों का सफेद होना भी शुरू हो जाता है. लेकिन, वक्त से पहले भी बहुत से लोगों को सफेद बालों की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है. कारण चाहे जो भी हो बालों का सफेद होना बहुत से लोगों को मुसीबत से कम नहीं लगता और इस चलते लोग चाहते हैं कि किसी ना किसी तरह इन सफेद बालों  को काला कर लिया जाए. लेकिन, कोशिश यही रहती है कि बालों पर ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाए जिससे बालों को नुकसान ना हो. नेचुरल चीजों के इस्तेमाल पर इसलिए भी जोर दिया जाता है क्योंकि सफेद बालों पर हर 20 से 25 दिन में डाई करनी पड़ती है और अगर हमेशा ही केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल किया जाए तो बालों के झड़ने, रूखे-सूखे और डैमेज होने की दिक्कतें भी बढ़ने लगती हैं. ऐसे में मेहंदी  का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां जानिए मेहंदी को किस तरह बालों पर लगाएं कि सफेद बाल लाल ना हों बल्कि काले होने लगें.
सफेद बालों के लिए मेहंदी |  
   मेहंदी पूरी तरह प्राकृतिक होती है जो बालों को सुनहरा रंग देने में कारगर है. सफेद बालों को काला करने के लिए भी मेहंदी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
मेहंदी और मेथी के दाने
    एक कटोरी में 3 चम्मच मेथी के दाने रातभर भिगोकर रखें. अगली सुबह इन दानों को पीसकर पेस्ट बना लें. इसके बाद 4 कपूर लें और उसे पीसकर 3 चम्मच के करीब मेहंदी पाउडर (Mehendi Powder) में मिला लें. इसमें पानी डालें और मेथी का पेस्ट डालें. अच्छे से मिलाने के बाद बालों पर लगाने के लिए मेहंदी तैयार है. इसे बालों पर एक घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें. बाल काले होने में असर दिखेगा.
मेहंदी और इंडिगो
  इंडिगो का पाउडर बाजार में आसानी से मिल जाता है. इस पाउडर के इस्तेमाल से आप बालों पर गहरा काला रंग देख सकेंगे. मेहंदी में इसे मिलाने के लिए बराबर मात्रा में मेहंदी और इंडिगो का पाउडर  लें और मिक्स कर लें. इसमें 2 से 3 चम्मच कॉफी पाउडर लेकर मिलाएं. पानी डालें और पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को बालों पर 2 से 3 घंटे लगाए रखने के बाद धो लें. बालों पर गहरा काला रंग दिखने लगेगा.
मेहंदी और आंवला
  सफेद बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी को इस तरह से भी लगाया जा सकता है. काली चाय लेकर पका लें. इसमें मेहंदी पाउडर डालें, नींबू का रस निचोड़ें, आंवला पाउडर डालें और थोड़ा कॉफी पाउडर  मिला लें. इस मिश्रण में अंडे का पीला भाग भी मिलाया जा सकता है. पेस्ट तैयार करें और इसे बालों पर 3-4 घंटे लगाकर रखने के बाद सिर धो लें. आपको सफेद बाल काले नजर आने लगेंगे.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)