
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बदलते मौसम के कारण स्किन पर चिपचिपाहट और तेल नजर आने लगता है. वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनका स्किन टाइप ही ऑयली होता है जिस कारण वे हमेशा ही त्वचा पर चिकनाहट से परेशान रहते हैं. ऐसे में हर थोड़ी देर में ही चेहरे पर तेल नजर आता है और देखने पर लगता है जैसे पसीना टपक रहा हो. बार-बार टिशू पेपर से चेहरा पोंछते रहना भी जी का जंजाल लगने लगता है और वहीं मुंह धोना पड़े तो अच्छा-खासा मेकअप बिगड़ जाता है. तो अगर आप भी ऑयली स्किन से परेशान हैं और चेहरे की इस चिपचिपाहट को दूर करना चाहते हैं तो यहां ऐसे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जो चेहरे को निखारने और इस चिपचिपाहट को दूर करने में मदद करेंगे.
ऑयली स्किन की देखरेख के टिप्स
खीरे का रस
चेहरे की चिपचिपाहट को दूर करने में खीरा काम आ सकता है. इसके लिए आपको करना बस इतना है कि खीरा घिसकर निचोड़ें और इसके रस को कटोरी में निकाल लें. इस रस को चेहरे पर रूई की मदद से लगाएं. रोजाना सुबह शाम ऐसा करने पर त्वचा पर चिकनाहट कम दिखती है.
मुल्तानी मिट्टी
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से यह एक्सेस ऑयल को दूर करता है. यह भी कहा जा सकता है कि मुल्तानी मिट्टी चेहरे से चिपचिपाहट को सोख लेती है. आप मुल्तानी मिट्टी में पानी या गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं.
स्किन को करें एक्सफोलिएट
एक्सफोलिएशन यानी स्क्रब से स्किन पर जमी डेड स्किन सेल्स हटती है, बंद छिद्र खुलते हैं और स्किन बेहतर तरह से साफ होती है. इससे ऑयली स्किन की दिक्कत भी कम होती है. आप किसी भी जेंटल स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं.
दही और शहद
चेहरे पर दही, शहद और नींबू के रस का फेस मास्क बनाकर लगाने पर चेहरे की चिपचिपाहट कम हो सकती है. इस फेस मास्क से खुले रोम छिद्र टाइट होते हैं जिससे स्किन पर तेल कम निकलता है. इस फेस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार लगाया जा सकता है.
एलोवेरा आएगा काम
एलोवेरा की ताजा पत्ती से गूदा निकालकर चेहरे पर लगाने पर अच्छा असर नजर आता है. इसे हफ्ते में 3 से 4 बार लगाएं. इससे चेहरे की चिकनाहट कम होने लगती है. आप एलोवेरा जैल रोजाना भी लगा सकते हैं.
बादाम को मलें
ऑयली स्किन की दिक्कत से निपटने के लिए बादाम का पेस्ट लगाकर देख लीजिए. सबसे पहले बादाम को कूटकर पाउडर बनाइए. इसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट तो चेहरे पर मलें और फिर पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
