Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi

डायबिटीज में केला खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए कब और क्या है सही तरीका और समय

  • rounak group

  सेहत टिप्स /शौर्यपथ / केला एक ऐसा फल है जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. यह फल पूरे साल मिलता है. इस फल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कच्चा और पका दोनों तरह से खाय जा सकता है. पका होने पर फल के तौर पर और कच्चा होने पर इसके चिप्स और सब्जी भी बनाई जाती है. इसके अलावा इसके फूल, पत्तियों और तनों का भी इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है. इसका हर एक भाग कई पोषक तत्वों जैसे फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई आवश्यक खनिजों से भरे होते हैं जो पाचन, चयापचय और समग्र पोषण को बढ़ावा देते हैं. लेकिन एक सवाल जो हमेशा इसके लिए उठता है कि डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए या नहीं. तो चलिए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज इसका सेवन किस तरह से कर सकते हैं.
क्या डायबिटीज में केला खा सकते हैं?
     केला कई पोषक तत्वों का भंडार होता है और इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हैं और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. इसके साथ ही इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मुख्य आहार विशेषज्ञ और पोषण और आहार विज्ञान के एचओडी डेलनाज़ टी. चंदुवाडिया का कहना है कि कोई भी व्यक्ति किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में सीमित मात्रा में केला खा सकता है. वो कहती हैं, "एक योग्य पोषण विशेषज्ञ आपके ग्लाइसेमिक नियंत्रण और उपचार की रेखा को ध्यान में रखते हुए, इसके खाने के समय और मात्रा के बारे में आपका मार्गदर्शन कर सकता है."
डायबिटीज में कैसे करें केले का सेवन
1. केले की चाय
   केले की चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है. इसक सभी पोषक तत्व निकालने और कार्ब्स को खत्म करने के लिए एक पूरे केले को पानी में उबाल लें. फिर इसे छान कर गर्म-गर्म पिएं. इस तरह आप इसमें एक्सट्रा चीनी शामिल किए बिना केले के सभी लाभों का आनंद ले सकते हैं.
2. कच्चे केले खाएं
     हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे केले में चीनी की मात्रा कम होती है. जो इसे डायबिटीज वाले रोगियों के लिए एक सुरक्षित भोजन बनाता है. आयरलैंड में यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन की एक स्टडी के अनुसार, केले में पाया जाने वाला प्रतिरोधी स्टार्च आपके शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)