
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /गुस्सा आना वैसे तो एक नेचुरल चीज है, जब इंसान किसी चीज से दुखी होता है या उसके मन मुताबिक कोई काम नहीं होता है तो स्वाभाविक रूप से गुस्सा आता है, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनका गुस्सा बहुत ज्यादा होता है और उनके व्यक्तित्व पर उनका गुस्सा हावी हो जाता है. ऐसे में गुस्से में कई बार उनके काम भी बिगड़ जाते हैं, तो अगर आप अपने गुस्से को कंट्रोलकरना चाहते हैं, तो हम आपको बताते पांच ऐसी एक्सरसाइज, जो आपके एंगर इशु के लिए बेहतर है.
गुस्से को कंट्रोल करने में मदद करेंगी यह एक्सरसाइज
बॉल एक्सरसाइज
मेडिसिन बॉल एक तरीके की हैवी बॉल होती है, जिसकी मदद से आप एक्सरसाइज करते हैं. इस एक्सरसाइज में आप बॉल को पकड़कर जोर से जमीन पर फेंकते हैं और इससे इंसान का गुस्सा बॉल पर ही रिलीज होता है.पावर स्प्रिंट रनिंग करें
जब आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो आप पावर स्प्रिंट रनिंग कर सकते हैं. यह गुस्से को शांत करने में और मूड बदलने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है. आप किसी शांत और हरियाली वाली जगह पर जाकर रनिंग कर सकते हैं.
बॉक्सिंग
अधिकतर लोग गुस्से में अपना आपा खो देते हैं और हाथ तक उठा देते हैं. ऐसे में अपने गुस्से को कंट्रोल करने के लिए आप बॉक्सिंग बैग पर मुक्केबाजी कर सकते हैं. यह एक्सरसाइज करने के साथ ही आपके गुस्से को भी कम करता है.
योग
गुस्से पर काबू पाने के लिए और अपने एंगर से निपटने के लिए योग और मेडिटेशन से बेहतरीन कोई और एक्सरसाइज नहीं है. आप अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें और देखें कि कुछ ही समय में आपके मन पर कितना पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है.
अनुलोमविलोम करें
प्राणायाम में अनुलोम विलोम करने से न सिर्फ आपका श्वसन तंत्र बेहतर होता है, बल्कि यह आपके गुस्से को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
