
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता है. इस दिन से ही 10 दिनों के गणेश उत्सव की शुरुआत होती है. देशभर में भक्त धूमधाम से भगवान श्रीगणेश की मूर्ति पंडालों और घरों में स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं. महाराष्ट्र में इस दिन को उत्सव की तरह मनाया जाता है और बड़े ही उल्लास के साथ गणपति जी को घर लाया जाता है.
कब है गणेश चतुर्थी 2023 : तिथि और पूजा विधि
गणेश चतुर्थी 2023 : पूजा विधि कैसे करें गणेश पूजा
पूजा की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं. इस पर श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित करें. गणेश जी को गंगाजल, सिंदूर, चावल, चंदन, गुलाब, मौली, दूर्वा, जनेऊ, मोदक, फल, माला और फूल चढ़ाएं. गणेश चालीसा का पाठ करें और आरती करें.
मोदक बनाने की रेसिपी
1 कप नारियल, कद्दूकस किया हुआ
1 कप गुड़
एक चुटकी जायफल
एक चुटकी केसर
एक कप चावल का आटा
टी स्पून घी
मोदक बनाने का तरीका
1. गैस पर कड़ाही या पैन चढ़ाएं.
2. उसमें नारियल डालकर भूनें अब गुड़ भी मिला लें और चलाते रहें.
3. अब इसमें जायफल और केसर भी डालें.
4. अब एक बर्तन में पानी के साथ घी डालकर उबालें, फिर उसमें आटा मिला लें.
5. इसे ढक कर पकाएं.
6. अब इस आटे को गूंथ लें.
7. इससे लोई निकाल कर स्टफिंग भरें और किनारों को दबा कर मोदक का आकार दें.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
