Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

तैयार होने से 15 मिनट पहले लगा लीजिए कॉफी के ये फेस मास्क, चेहरे पर आ जाता है इंस्टेंट ग्लो

  • rounak group

 ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /जिस तरह शरीर को स्वस्थ रहने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है, उसी तरह त्वचा को भी फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट्स की आवश्यक्त होती है. इसीलिए एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर कॉफी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है. कॉफी एजिंग साइंस को कम करती है, इससे त्वचा पर निखार आता है, यह स्किन को हेल्दी बनाए रखती है और डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाती है सो अलग. कॉफी एक अच्छे एक्सफोलिएटर का काम भी करती है और त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटा देती है. यहां जानिए किन-किन तरीकों से कॉफी के फेस पैक्स   बनाकर लगाए जा सकते हैं. इन फेस पैक्स का असर तुरंत दिखने लगता है इसीलिए कहीं शादी-पार्टी में जाना हो तो बस 15 मिनट पहले भी इन पैक्स को लगाया जा सकता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी के फेस पैक्स |  
कॉफी और हल्दी
    हल्दी और कॉफी दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्त्रोत हैं. वहीं, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन से दाग-धब्बे हटाने और झुर्रियों को कम करने में असर दिखाते हैं. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी में आधा चम्मच हल्दी और डेढ़ चम्मच कच्चा दूध डालकर पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें. स्किन निखर जाएगी.
कॉफी और बेसन
  डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेसन और कॉफी को मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच बेसन और 3 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच एलोवेरा जैल मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन ग्लो करने लगेगी.
कॉफी और दही
   एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद   मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. यह फेस पैक स्किन पर कसावट लाने के लिए अच्छा है और इससे स्किन से टैनिंग कम होने लगती है.
कॉफी और नारियल तेल
  नारियल के तेल और कॉफी को साथ मिलाकर बने इस फेस पैक से चेहरे को पर्याप्त नमी मिलती है और रूखापन दूर होता है. रूखी-सूखी स्किन पर खिंचावट महसूस होने लगती है जिसे दूर करने में इस फेस पैक का असर नजर आता है. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें. फेस पैक को 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाएं और चेहरा धो लें. चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)