Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

हल्दी में इस चीज को मिलाकर 1 महीने तक चेहरे पर लगाएं, दाग धब्बे हो जाएंगे छूमंतर

  • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /स्किन पर एक भी पिंपल निकल आता है तो फिर आप उसको ठीक करने के लिए ना जाने क्या-क्या करती हैं. एंटीसेप्टिक क्रीम से लेकर घरेलू उपाय अपनाती हैं. वहीं, अगर चेहरे पर एक नहीं बल्कि कई पिंपल के दाग धब्बे हों तो फिर आपको उसके लिए कारगर घरेलू उपाय अपनाने की जरूरत है, जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं. हम यहां पर शहद और हल्दी फेस पैक लगाने के बारे में बताने वाले हैं जिसे 1 महीने तक आप अप्लाई करेंगे तो जिद्दी दाग हल्के पड़ने लग जाएंगे.
जिद्दी दाग धब्बे के लिए फेस पैक
     हल्दी के एंटी-एजिंग गुण स्किन की झुर्रियों को कम करने में कारगर साबित होती हैं. वहीं, शहद के एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं.जिससे कम उम्र में बढ़ती उम्र के लक्षण रोकने में मदद मिलती है.
ये दोनों ही चीजें आपके चेहरे के जिद्दी दाग धब्बे कम करती हैं. यह मुंहासे कंट्रोल करती है. हल्दी और शहद का फेस पैक स्किन को चमकदार बानने का काम करते हैं.
कैसे बनाएं फेस पैक
पैक 1
     हल्दी और शहद का फेस पैक बनाने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच शहद लीजिए. फिर इसमें 2 चुटकी हल्दी पाउडर मिक्स कर लीजिए. फिर आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाइए. अब आप इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और चेहरे पर लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से साफ कर लीजिए. इससे त्वचा पर निखार आ सकती है.
पैक 2
    एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन ले लीजिए फिर उसमें चुटकीभर हल्दी मिलाइए. फिर इसमें गुलाबजल डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगा रहने दीजिए फिर साफ पानी से धोएं. इससे आपको टैनिंग से छुटकारा मिल जाएगा.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)