Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

डायबिटीज बहुत ज्यादा है और गेंहू की रोटी खाने से बच रहे हैं तो ये 3 आटे की चपाती खाइए, कंट्रोल हो जाएगा शुगर

  • rounak group

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / शरीर के अंदर ब्लड में ग्लूकोज लेवल बढ़ने के कारण शुगर लेवल भी बढ़ जाता है. इसी से डायबिटीज की बीमारी होता है. इसे काफी गंभीर बीमारी माना जाता है. खान-पान में लापरवाही होने के कारण ही डायबिटीज होती है. ऐसे में इस बीमारी में दवा से ज्यादा परहेज काम करता है. लंबे समय तक डायबिटीज की शिकायत के कारण कई और गंभीर बीमारी, जैसे दिल के रोग,किडनी, लंग्स और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करनी चाहिए क्योंकि इनसे ही सबसे ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज निकलता है.24 घंटे के तीन टाइम के खाने में फाइबर और प्रोटीन रीज फूड का सेवन बढ़ा दें. गेंहू के आटे से बनी रोटी कार्बोहाइड्रेट रीच होती है, इसलिए डॉक्टर शुगर के मरीजों को कम रोटी खाने के लिए कहते हैं. लेकिन अगर आपको अपने खाने में रोटी जरूरी हैं तो आप इन तीन चीजों से बनी रोटी खा सकते हैं.
डायबिटीज फ्रेंडली 3 आटे
1. रागी का आटा
विशेषज्ञों की माने तो रागी आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये बल्ड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकता है. रागी के आटे से बनी रोटी का सेवन डायबिटीज में आप कर सकते हैं. इस आटे में भारी मात्रा में फाइबर, अमीनो एसिड और अन्य जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.
2. चने का आटा
चना आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. लेकिन साथ ही ये आपके शरीर में बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. चने से बने आटे में घुलनशील फाइबर भरपूर होता है. ये आपके ब्लड में अधिक शुगर के लेवल को कम कर सकता हैं. साथ ही ये कोलेस्टॉल लेवल को भी कम करता है.
3. अमरनाथ आटा
डॉक्टर हाई शुगर वाले लोगों के लिए अमरनाथ आटे से बने रोटी को अच्छा मानते हैं. इसे खाने से बल्ड शुगर कंट्रोल रहता है. अमरनाथ आटे में एंटी डायबिटिक और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मिलते हैं. इसके साथ ही ये आटा प्रोटीन, विटामिन, लिपिड, जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)