August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मेथी के बीजों का इन 3 तरह से सेवन करने पर कम होने लगती है कमर की चर्बी, वजन हो जाता है कम

    • rounak group

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ /खानपान की ऐसी अनेक चीजें हैं जो वजन घटाने में मददगार होती हैं. इन्हीं में से एक है मेथी. पीले मेथी के दानों का सही तरह से सेवन किया जाए तो शरीर का वजन कम होने लगता है और बाहर निकलता पेट अंदर जाना शुरू हो जाता है. मेथी के दाने सोल्यूबल फाइबर से भरपूर होते हैं जिस चलते इनके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती है. इन दानों में कॉपर, रिबोफ्लेविन, विटामिन ए, बी6, सी, के, कैल्शियम, आयरन और फॉलिक एसिड की भी अच्छी मात्रा होती है. यहां जानिए किन-किन तरीकों से मेथी के दानों  का सेवन किया जाए जिससे वजन घटने में असर दिखने लगे.
    वजन घटाने के लिए मेथी के दाने |
    मेथी दाने का पानी
    रात के समय एक गिलास में 2 चम्मच मेथी के दाने डालें और रातभर भीगने के लिए रख दें. इन भीगे दानों वाले पानी को अगली सुबह हल्का गर्म करें और छानकर पी लें. आप चाहे तो मेथी के भीगे दाने भी खा सकते हैं या फिर इन दानों से फेस पैक या हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं. मेथी के दानों का पानी पीने पर मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और शरीर का एक्सेस फैट बर्न होने लगता है.
    मेथी दाने की चाय
    जिस तरह मेथी के दानों का पानी बनाया जाता है कुछ-कुछ उसी तरह मेथी के दानों की चाय तैयार होती है. फर्क बस तापमान का होता है. मेथी के दाने बर्तन में डालें और पानी के साथ अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी एकदम उबल जाए तो कप में छानकर निकालें. इस चाय को पीने पर क्रेंविग्स कंट्रोल होती है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा नहीं होती. सुबह या शाम के समय मेथी के दानों की यह चाय पी जा सकती है.
    मेथी दानों का सलाद
    जिस तरह मूंग की दाल या चने का अंकूरण किया जाता है बिल्कुल उसी तरह मेथी के दानों का अंकूरण किया जा सकता है. स्प्राउट्स किए गए मेथी दानों की चाय बनाकर खा सकते हैं. इन दानों में सब्जियां काटकर डालें और नींबू भी निचोड़ें. इससे स्वाद तो अच्छा आएगा ही साथ ही वजन कम होगा सो अलग.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision