August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पैर जमीन पर रखते ही फटी एड़ियों से आने लगता है खून, तो जोजोबा ऑयल से बनाएं जैली क्रीम, ठीक हो जाएंगे एकदम पांव

    • rounak group

       ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /सर्दी के मौसम में एड़ियों के फटने की समस्या आम है. ठंडी और रूखी हवाएं स्किन को नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में एड़ियों की देखभाल करनी चाहिए. दरअसल घर के काम करने के चक्कर में महिलाएं अक्सर बिना चप्पलों के धूल मिट्टी, पानी में सारा दिन रहती हैं. जिसका असर न सिर्फ उनकी हेल्थ पर पड़ता है, बल्कि फटी एड़ियों की वजह भी बनता है. फटी एड़ियों में दर्द के साथ जलन और कई बार खून निकलने की समस्या भी होने लगती है. हम अक्सर अपनी स्किन की बहुत अच्छे से केयर करते हैं, लेकिन अपने पैरों को पैम्पर करना ही भूल जाते हैं. ऐसे आज हम आपको एक होममेड क्रीम बताएंगो जिससे आपके पैरों को सॉफ्ट बनाने का काम करेगा.  
    फटी एड़ियों  के लिए होममेड क्रीम |
    1. पेट्रोलियम जेली- ½ कटोरी
    2. ग्लिसरीन- 2 चम्मच
    3. जोजोबा ऑयल- 5 बूंद
    घर में क्रीम बनाने का तरीका |
    1.  सबसे पहले पेट्रोलियम जेली को एक डिब्बी में डालकर गर्म पानी में डाल दें.
    2.  जब यह अच्छी तरह पिघल जाए, तो इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डाल दें.
    3.  अब इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन और जोजोबा ऑयल की कुछ बूंदे डालकर मिला लें.
    4.  जब सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाएं,तो इसको बंद करके जमने के लिए रख दें.
    5.  क्रीम के अच्छी तरह जमने के बाद इसे रात को सोने से पहले अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं.
    6.  फटी एड़ियों की समस्या दूर होने के बाद भी आप मुलायम एड़ी पाने के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision