August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गर्मियों के मौसम में क्यों करना चाहिए लौकी के रायते का सेवन, जानें कारण और बनाने की आसान विधि

    • rounak group

       टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /गर्मी के मौसम में हम सभी ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं. दही उन्हीं चीजों में से एक है. दही से बनी छाछ और लस्सी पीने का अपना ही एक मजा है. गर्मी में दही खाने के ढेर सारे फायदे हैं. गर्मी के मौसम में हर कोई किसी न किसी रूप में दही का सेवन करना पसंद करता है. आपको बता दें कि दही में कैल्शियम, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप प्लेन दही का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो आप लौकी से रायता बना सकते हैं. लौकी का रायता खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं लौकी का रायता.
    गर्मी में लौकी का रायता न सिर्फ स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि, शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. इसे बनाने के लिए लौकी, काला नमक, भुना जीरा और प्लेन दही की जरूरत होती है. इसे आप लंच और डिनर में खा सकते हैं.
    लौकी का रायता खाने के फायदे-
    लौकी फाइबर का अच्‍छा सोर्स होती है और इसमें फैट भी बिलकुल नहीं होता है. रोजाना लौकी के रायते का सेवन कर वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. लौकी में विटामिन-सी होता है और इसके बीज में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो आपको यूटीआई की परेशानी में राहत दिला सकते हैं. लौकी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं. गर्मियों के मौसम में लौकी के रायते का सेवन कर स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
    घर पर कैसे बनाएं लौकी का रायता-
    आवश्यक सामग्री -
    लौकी — 250 ग्राम
    दही — 400 ग्राम ( 2 कप ) (फैंटा हुआ)
    घी - 1 छोटी चम्मच
    हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
    नमक — 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
    हरी मिर्च — 1 ( बारीक कटी हुई )
    जीरा —1/2 छोटी चम्मच
    हींग पाउडर - 1 पिंच
    विधि -
    लौकी को धोकर छीलिये और लौकी को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
    कद्दूकस की गई लौकी को किसी बर्तन में भरकर उबालने रख दीजिये. लौकी को उबालते समय 1/2 कप पानी डाल दीजिए और बर्तन को ढककर लौकी के नरम होने तक इसे उबाल लीजिए.इसे उबलने में करीब 8 से 10 मिनिट लग जाते हैं.
    10 मिनिट बाद, लौकी का एक टुकड़ा निकालकर दबाकर देखिए, यह नरम हो गया है. उबली हुई लौकी को पानी से निकालकर एक प्याले में रख लीजिए. इसे चमचे से थोड़ा सा मैश कर लीजिए.
    मैश की हुई लौकी में फैंटा हुआ दही, हरी मिर्च, हरा धनियां और नमक डालकर मिला दीजिये.
    तड़का लगाइए
    तड़का पैन गरम कीजिए. इसमें घी डाल्कर गरम कीजिए. गरम घी में जीरा डालकर भून लीजिए और इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए. फिर, पैन में हींग पाउडर भी डाल दीजिए. तैयार तड़के को रायते में डालकर मिक्स कर लीजिए. लौकी का रायता तैयार है.
     इतना रायता परिवार के 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.  रायते को कर ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये, ठंडा रायता ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.  ठंडा रायता गरम गरम खाने के साथ परोसिये और खाइये.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision