August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    9 या 10 मई कब है अक्षय तृतीया और किस समय खरीदारी करना होगा शुभ, जानें सही तारीख और समय यहां

    • rounak group

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया  मनाई जाती है. इस बार अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य मेष में और चंद्रमा वृषभ में होने के कारण अपने उच्च राशि में विराजमान होंगे. इसके कारण इस अक्षय तृतीया को दोनों के सम्मिलित कृपा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी. मान्यता है कि इस दिन परशुराम नर नारायण का अवतार हुआ था और इ दिन दिन से बद्रीधाम दिर के कपाट खुलते हैं. इस शुभ दिन से वृंदावन  में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं. अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी अत्यंत शुभ मानी जाती है. आइए जानते हैं इस वर्ष अक्षय तृतीया की तिथि और खरीदारी के मुहूर्त.अक्षय तृतीया मुहूर्त
    वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट से शुरू होकी 11 मई की सुबह 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी.
    अक्षय तृतीया पूजा का मुहूर्त
    अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूत 10 मई को सुबह 5 बजकर 32 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक हैं. इस मुहूर्त में सोना या चांदी की खरीदारी की जा सकती है.
    क्यों शुभ होता है अक्षय तृतीया का दिन
    आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान विष्णु के अवतार परशुराम और हयग्रीव का जन्म हुआ था.इस दिन उनकी जयंती भी मनाई जाती है.इसके अलावा इसी तिथि को त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी जिसमे प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था.इसलिए शास्त्रों में इस तिथि को इश्वरीय तिथि मानते हैं. यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है और खरीदारी के लिए भी यह दिन सबसे ज्यादा शुभ होता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision