July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है गुड़हल का फूल, इन 4 तरीकों से सिर पर लगा सकते हैं इसे

    • rounak group

    ब्यूटी  टिप्स /शौर्यपथ /बालों पर किन-किन तरीकों से कर सकते हैं गुड़हल का इस्तेमाल. बालों की सही तरह से देखरेख ना की जाए तो बालों को डैमेज का खतरा रहता है. हेयर केयर में इसी चलते कई अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. इन्हीं चीजों में से एक है गुड़हल के फूल. बालों पर गुड़हल के फूल लगाने से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. गुड़हल के फूलों में फ्लेवेनॉइड्स होते हैं जो स्कैल्प को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं. इसके अलावा, इन फूलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अत्यधिक मात्रा होती है जो बालों की ग्रोथ से लेकर बालों का झड़ना रोकने तक में कारगर साबित होती है. ऐसे में बालों पर अलग-अलग तरह से गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
    बालों पर कैसे इस्तेमाल करें गुड़हल |
    गुड़हल का तेल - बालों को बढ़ाने के लिए गुड़हल के फूलों से तेल तैयार किया जा सकता है. इस तेल को बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को नारियल के तेल में डालकर पका लें. इस तेल में गुड़हल के पत्ते भी डाले जा सकते हैं. स्कैल्प से बालों के सिरों तक इस तेल को लगाकर रखने के आधे से एक घंटे बाद सिर धोकर साफ कर लें. गुड़हल का तेल बनाने के लिए आप गुड़हल के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और बिना पत्तों के भी इस तेल को तैयार किया जा सकता है.
    गुड़हल का हेयर मास्क - बालों पर गुड़हल का हेयर मास्क बनाकर भी लगा सकते हैं. गुड़हल का हेयर मास्क बनाने के लिए गुड़हल के पत्ते पीसें. अब इसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस हेयर मास्क को बालों पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ करें. बालों को वॉल्यूम मिलेगा और बाल घने बनेंगे सो अलग.
    गुड़हल का हेयर टोनर - डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए गुड़हल की सूखी पत्तियों से गुड़हल की चाय बना लें. इस चाय को बनाने के लिए एक कप पानी में गुड़हल की चायपत्ती डालें और इस चाय को पकाकर साइड रख लें. जब गुड़हल की चाय ठंडी हो जाए तो शैंपू करने के बाद सिर पर इस चाय को डालें. बालों को घना और मुलायम बनने में मदद मिलेगी.
    गुड़हल का पानी - बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए गुड़हल के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पानी को तैयार करने के लिए एक बोतल में साफ पानी भरें और कुछ गुड़हल के पत्ते डालकर रख लें. कुछ घंटों बाद इस पानी का इस्तेमाल हेयर मिस्ट की तरह करें. इसे रातभर भी बालों पर लगाकर रखा जा सकता है या घर से बाहर निकलने से बिल्कुल पहले इसका इस्तेमाल करें.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision