August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बिना पकाए और ऑयल फ्री नाश्ता करना है तो नोट कर लें ये 3 रेसिपी, हेल्दी होने के साथ हैं बेहद स्वादिष्ट

    • rounak group

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सुबह का पहला मील सबसे ज्यादा जरूरी होता है इसलिए ये हेल्दी और भरपेट करना चाहिए. इसके साथ ही इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऐसे में इस मौसम में हमें कम तेल मसाले वाला भोजन करना चाहिए. खासतौर से बात करें नाश्ते की तो ये जितना ऑयल फ्री और कम तेल वाला होगा उतना ही फायदेमंद. आज हम आपको ऐसे नाश्ते बताएंगे जिन्हें आप बिना पकाए और तेल, मसाले के बना सकते हैं. ये आपको पूरा दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करेंगे.
    मूंग दाल
    सुबह के नाश्ते में आप अंकुरित मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं. इसमें कैलोरी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी देने में मदद करती हैं. आप रात को मूंग दाल को भिगोकर सुबह इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, हरा धनिया, नींबू, मिर्च मिलाकर आप इसको नाश्ते में खा सकते हैं.
    वेजिटेबल सैंडविच
    सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ हैवी खाना चाहते हैं तो पनीर सैंडविच एक अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए आप पनीर, हरी सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर और प्याज को शामिल कर सकते हैं. इन चीजों को ब्रेड में लगाकर खा सकते हैं. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद होता है.
    नट्स
    आप नाश्ते में सूखे मेवे भी शामिल कर सकते हैं. आप बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन कर सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision