August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मोटापा ना बढ़े इसके लिए एक दिन में कितनी कैलोरी करनी चाहिए बर्न, जानें यहां

    • rounak group

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /क्या आपको पता है उम्र के हिसाब से एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न होनी चाहिए ताकि चर्बी न बढे़? दरअसल एक दिन में किसी को कितनी कैलोरी बर्न की जरूरत है, यह उस व्यक्ति की आयु, लिंग, वजन और काम तथा भोजन करने की गतिविधियों पर निर्भर करता है. हम कुछ भी करें उसमें हर पल कैलोरी बर्न होती है. जितनी मेहनत वाला काम करेंगे उतनी कैलोरी बर्न होगी. अगर कैलोरी कम बर्न होगी तो बची हुई कैलोरी शरीर के अंदर चर्बी में बदलने लगेगी और वजन बढ़ता जाएगा. इसीलिए कैलोरी इंटेक का और कैलोरी बर्न कितनी हो रही है इसका ध्यान रखना जरूरी होता है.
    एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करें
    कैलोरी का पता लगाने के लिए बीएमआर फॉर्मूला का इस्तेमाल किया जाता है. इसके कई फॉर्मूले होते हैं. इसे अलग-अलग तरीके से निकाला जाता है. इसलिए विज्ञान के हिसाब से एक औसत पुरुष और महिला को एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए आप भी जान लीजिए.
    यहां एक सामान्य पुरुष जिसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन 90 किलोग्राम है का कैलोरी चार्ट और एक सामान्य महिला जिसकी लंबाई पांच फुट साढ़े तीन इंच और वजन 77 किलो है का उम्र के हिसाब से कैलोरी चार्ट बताया जा रहा है. 20 वर्षीय पुरुष को एक दिन में 2020 कैलोरी बर्न करनी चाहिए और इसी उम्र की महिला को 1559. इसी तरह 30 वर्षीय पुरुष को प्रतिदिन 1964 कैलोरी बर्न करनी चाहिए और 30 वर्षीय महिला को 1516 कैलोरी बर्न करनी चाहिए. 40 वर्षीय पुरुष के लिए कैलोरी बर्न करने की संख्या 1907 है और 40 वर्षीय महिला के लिए 1473. एक 50 वर्षीय पुरुष को प्रतिदिन 1850 कैलोरी बर्न करनी चाहिए और इसी उम्र की महिला को एक दिन में 1429 कैलोरी बर्न करनी चाहिए. आखिर में 60 वर्षीय पुरुष को 1793 कैलोरी प्रतिदिन बर्न करनी चाहिए और महिला को 1386 कैलोरी.

    यह सामान्य कैलोरी चार्ट है. यदि आप औसत भोजन से ज्यादा करते हैं तो आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करने की जरूरत होगी. वहीं, आपको वजन कम करना है तो एक्सरसाइज से आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करनी होगी.
    व्यस्त जीवनशैली के चलते आजकल सभी अपनी फिटनेस का खास ख्याल नहीं रख पाते. लेकिन, आप अपने काम में तभी परफेक्ट हो पाएंगे जब आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप फिट रहेंगे. ऐसे में लोग वजन घटाने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, कई बार दवाइयां भी लेते हैं जबकि मोटापा कम करने के लिए इतना कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती है. अपने पेट को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सही डाइट चार्ट फांलो करें.
    सब्जियों का सूप पिएं, तीन मुख्य भोजन, जैसे नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना 300 से 350 कैलोरी तक रखें. बाकी बचे 300 कैलोरी में स्नेक्स तथा अन्य चीजों को रखें. बेवरेज के तौर पर ग्रीन टी लें. ग्रीन टी वजन कम करने में सहायक होती है. जो भी खाना खाएं सभी गेहूं से बना हो या ब्राउन चावल हो . मैदा या सफेद चावल से परहेज करें. मोटापा कम करने के लिए सलाद खाएं, लो कैलोरी फूड लें, खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और साबुत अनाज खाएं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision