August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    'हरी चटनी' को स्‍टोर करने ये है लाजवाब तरीका, महीने तक नहीं होगी खराब

    • doing of business

    खाना खजाना /शौर्यपथ / भोजन के साथ परोसी गई चटपटी हरी चटनी बेस्‍वाद खाने को भी जायकेदार बना देती है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के चलते रोज-रोज खाने के साथ हरी चटनी बनाना हर किसी के लिए आसान काम नहीं है। ऐसे में अगर आप चटनी को सही तरीके से स्टोर कर लें तो बिना उसका स्वाद खराब किए आप उसे महीने तक स्‍टोर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
    चटनी में तेल डालकर करें स्टोर-
    हरी चटनी को लंबे समय तक स्टोर करने और उसका स्वाद बढ़ाने के लिए उसे बनाते समय एक कटोरी चटनी में एक छोटा चम्‍मच ऑलिव ऑयल डाल दें। ऐसा करने से चटनी का स्‍वाद बढ़ जाएगा और स्‍टोर करते समय उसके रंग में भी कोई बदलाव नहीं आएगा।
    इस चटनी को आप बर्फ की ट्रे में जमाकर या कांच की शीशी में बंद करके फ्रिज में रख सकती हैं। ध्‍यान रखें कि इस तरह स्‍टोर की हुई चटनी तब ही लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है जब तक उसे फ्रिज में ऐसे स्‍थान पर रखा जाए जहां उसे सबसे ज्‍यादा ठंडक मिले। इस तरह से चटनी को स्‍टोर करने पर आप उसे 15-20 दिन तक यूज कर सकती हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision