
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खाना खजाना / शौर्यपथ / आप अगर रोजाना की गेहूं की रोटी के अलावा कोई और रोटी ट्राई करना चाहते है, तो आप कर्नाटक की मशहूर अक्की रोटी ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं क्या है रेसिपी-
सामग्री :
एक कप चावल का आटा
एक प्याज-बारीक कटा हुआ
नारियल-दो चम्मच कदूद्कस किया हुआ
गाजर-कद्दूकस
दो हरी मिर्च-बारीक कटी हुई
अदरक-कद्दूकस किया हुआ
करी पत्ते 5-7
जीरा-आधा चम्मच
धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार
विधि :एक कटोरी में चावल के आटे, नारियल, गाजर, जीरा, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, प्याज, अदरक और नमक डालकर अच्छे से गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा मुलायम रहे।
इसके बाद हल्के हाथों से रोटी को बढ़ाएं. कोशिश करें कि पानी लगाकर भी रोटी बढ़ा सकते हैं क्योंकि मुलायम होने पर रोटी टूट सकती है। इसके बाद गर्म तवे पर तेल लगाकर रोटी को दोनों तरफ से सेंके। इसके बाद नारियल और पुदीने की चटनी के साथ इसे सर्व करें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
