Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

आज से भूलकर भी ना फेके आम के छिलके, जानें शरीर के लिए इसके गजब के फायदे

  • hanumaan janmotsav

सेहत /शौर्यपथ / गर्मियों के मौसम में सुपरफुड में शुमार आम हर किसी को पसंद है। आम स्वाद में जितना स्वादिष्त होता है उतना ही इसे खाने के फायदे हैं, क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, के, फोलेट, मैग्निशियम, कोलीन और पोटेशियम होता है। जितना फायदेमंद आम है, उतना ही आम का छिलका फायदेमंद होता है। इसके छिलके को पका कर आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।
आम के छिलके में इसके गुदे की तुलना में अधिक एंटी ऑक्सीडेंट और कैंसर-रोधी गुण होते हैं। इसके छिलके में विटामिन, कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल्स का सोर्स होता है।
कैंसर और शुगर रोग में मददगार
आम के छिलके में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है, जो अकसर पौधों में पाया जाता है। आम का छिलका कई तरह के कैंसर, कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेन कैंसर और स्पाइनल कॉर्ड के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। वहीं शुगर के पैशेंट के लिए भी इसके छिलके फायदा देते हैं। साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा होती है।
टैनिंग हटाने में मिलेगी मदद
आम का छिलका टैनिंग हटाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप छिलके को टैनिग वाले हिस्से पर लगाएं और मसाज करें, कुछ देर में साफ पानी से धो लें। इसे डेली इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को ग्लो करने में मदद करेगा।
स्मूदी
इसके छिलके से आप स्मूदी बनाएं या फिर इसकी पका कर खाने के साथ खा सकते हैं। आम के छिलके का इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छे से धो लें।
पोषकतत्वों से भरपूर आम के छिलके आपकी सेहत के लिए खूब अच्छे हैं। इन दिनों जहां हर को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है, ऐसे में सभी विटामिन और फाइबर से भरपूर ये छिल्के आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेंगे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)