
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बड़ें नाखून आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। एक वक्त था जब सिर्फ नाखूनों का गोल शेप दिया जाता था लेकिन अब भिन्न - भिन्न तरह से नाखूनों का शेप दिया जाता है। हालांकि वह फंक्शन के अनुसार अच्छे भी लगते हैं। लेकिन आपके नाखूनों में ही आपकी सेहत का राज भी छुपा है जी हां, आपको नाखूनों पर उभरने वाली अलग - अलग किस्म की लकीरें आपकी सेहत का हाल बयां करती है तो आइए जानते हैं नाखूनों पर उभरने वाली अलग - अलग लकीरें क्या कहती है -
1.नाखूनों का बार - बार टूटना -
अगर आपके नाखून बार - बार टूटने लगते हैं या छोटे - छोटे हो जाते हैं। यह टूटते नाखून कमजोरी की निशानी है। साथ ही यह थायराइड का संकेत देते हैं।
2. उभरती लंबी लकीरें -
रसिर्च के मुताबिक इस तरह की लंबी उभरती लकीरें आपकी बढ़ती उम्र की और इशारा करती है। लंबी लकीरे करीब 20 से 25 फीसदी लोगों में देखी जाती है।
3. आड़ी लकीरें -
अगर आपको नाखूनों पर इस तरह की लकीरें दिखती है तो आपको अपने नाखूनों पर नजर रखना चाहिए। यह इस बात के संकेत हैं कि नाखून बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं।
4. छोटे - छोटे सफेद दाग -
नाखूनों पर छोटे - छोटे सफेद दाग उभरते आपने भी देखें होंगे। यह दाग शरीर में खून की कमी को दर्शाते हैं, साथ ही बालों के झड़ने की समस्या और त्वचा संबंधित परेशानियों का संकेत रहता है।
5. लंबी काली लकीरें -इस तरह की लकीरें दिखने पर उसे नजरअंदाज नहीं करें। लगातार इस तरह की लकीरे दिखती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह लकीरें दिल के रोग का संकेत है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
