
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
सेहत / शौर्यपथ /बारिश के मौसम में गरमा-गरम जंक फूड सभी को अच्छे लगते हैं।लेकिन ओवर ईटिंग आपकी सेहत को भारी पड़ सकता है। दरअसल,
बारिश के दिनों में बहुत कम और एकदम सात्विक भोजन ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए मानसून सीजन में पाचन प्रक्रिया थोड़ी कमजोर हो जाती है जिससे आपका भोजन बहुत तेजी से नहीं पच पाता है। साथ ही आपको कई प्रकार की पेट से संबंधित समस्या भी होने लग जाती है। ऐसे में बारिश के दिनों में इन 5 चीजों को भूलकर भी सेवन नहीं करें। आइए जानते हैं क्या है –
पत्तेदार सब्जियां –
बारिश के मौसम में हरे पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचें। क्योंकि बरसात में
बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस मौसम में बारीक कीड़े तेजी से पनपते हैं। अगर आप गलती से इसका सेवन कर लेते हैं तो डायरिया जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में पालक,
पत्ता गोभी,
ब्रोकली,
मशरूम,मेथी के सेवन से बचना चाहिए।
कच्चा सलाद –
बारिश के मौसम में कच्चे सलाद का सेवन कम से कम करें। सब्जियों में बारीक जानवर अधिक होते हैं। अगर वह आपको पेट में चले जाते हैं तो आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में आप सब्जियों को उबालकर भी खा सकते हैं।
सी फूड –
बारिश के मौसम में सी फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए। यह समय मछलियों के प्रजनन का होता है। ऐसे में खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही इस मौसम में पानी भी बहुत हद तक दूषित होता है इसलिए सादा खाना ही खाएं।
मशरूम –
बारिश के मौसम में मशरूम का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन दिनों पेट में इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। मशरूम भी अलग –अलग तरह से उगते हैं।
ऑयली फूड –
बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकोड़े सभी को अच्छे लगते हैं,
लेकिन पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण ऑयली फूड पूरी तरह से नजरअंदाज करना चाहिए। क्योंकि इतना हैवी आयटम खाने के बाद बारिश की वजह से घूम भी नहीं सकते हैं।
बारिश में खतरनाक हैं हरी सब्जियां, इन 5 सब्जियों से जरूर बचें
बरसात के मौसम में चटपटा खाने का मन करता है, गरमा-गरम प्याज, पालक के भजिए की याद आ जाती है लेकिन बारिश के दिन में आपको सेहत का अधिक ख्याल रखना होता है। जी हां, बरसात के दिन में इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है, दूषित पानी पीने से भी आम बीमार पड़ सकते हैं।
बरसात का मौसम आते ही चहु ओर हरियाली छा जाती है, सुखी-सुखी सब्जियां भी हरी-भरी हो जाती है लेकिन बरसात में कई तरह की सब्जियां खाने की मनाही होती है, अगर आप नहीं जानते हैं तो आज जान लीजिए-
1.पालक- जी हां, पालक बरसात के दिनों में हरा-भरा जरूर हो जाता है लेकिन इस सब्जी पर हद से ज्यादा बारीक कीड़ें होते हैं इसलिए बरसात के दिनों में पालक का सेवन नहीं करना चाहिए।
2.पत्तागोभी- पत्तागोभी का सलाद के रूप में अधिक प्रयोग किया जाता है लेकिन अधिक परते होने पर बारीक-बारीक कीड़े अंदर तक होते हैं। ऐसे में खाने में कीड़े आपके शरीर में चले जाते हैं तो आप बीमार भी पड़ सकते हैं इस वजह से बारिश के दिनों में पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. बैंगन- गरमा गरम बैंगन का भर्ता किसे अच्छा नहीं लगता है। बरसात के मौसम में और भी अधिक स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बरसात में फल और फूल आते ही कीड़े लगने लग जाते हैं। पौधों पर कीड़े इस तरह हमला बोलते हैं कि करीब 70 फीसदी तक बैंगन नष्ट हो जाता है।
4. टमाटर- बरसात के मौसम में पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। टमाटर में कुछ क्षारीय तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भाषा में एल्कालॉयड्स कहा जाता है। यह एक प्रकार का जहरीला केमिकल होता है जिन्हें पौधे कीड़ों से बचाने के लिए प्रयोग करते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में टमाटर का अधिक सेवन करने से त्वचा संबंधित बीमारी भी हो सकती है। जैसे- रैशेज होना, नॉजिया, खुजली। ऐसे में बारिश में इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
5. मशरूम- बारिश के मौसम में खान-पान पर लगाम लगाना बेहद जरूरी होता है। मशरूम प्रदूषित जगह और वातावरण में पैदा होता है। मशरूम अलग-अलग प्रजाति के होते हैं कुछ जहरीले तो कुछ खाने योग्य। ऐसे में खाने योग्य मशरूम भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
