
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / अदरक का उपयोग खाने में तो किया जाता है लेकिन दवा के रूप में भी इसका उपयोग बहुत किया जाता है। अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए इसके सेवन से कई बीमारियों में भी राहत मिलती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है तो सर्दी-खांसी के लिए यह बेहद कारगर दवा है। अभी
त कतो हो गई सेहत संबंधी बातें लेकिन यह यह आपकी सुंदरता को भी बढ़ाता है। जी हां, बाल आपकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। अक्सर लड़कियां दुखी हो जाती है जब उनके बाल अधिक झड़ने लगते हैं या बाल बढ़ते ही नहीं है। आइए आज आपको बताते हैं अदरक का तेल कैसे बनाएं और कितना फायदेमंद है अदरक का तेल -
अदरक का तेल लगाने के फायदे
रूसी को करें खत्म – अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है तो रूसी की समस्या होना आम बात है। अपने स्कैल्प को हाइड्रेट करने के लिए अदरक के तेल के साथ बादाम या नारियल दोनों में से कोई से भी तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल अदरक के तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व रूसी को खत्म करने में मदद करते हैं।
लंबे बालों की चाह – लंबे बाल किसी नहीं पसंद है। अगर आप भी अपने बालों को लंबा करना चाहते हैं तो अदरक तेल से अच्छे से बालों में मालिश करें। इसके बाद ही बालों को धोएं। इससे बाल लंबे होने के साथ मजबूत भी होंगे।
बालों को झड़ने से रोके – आज के वक्त में झड़ते बालों की समस्या से हर कोई परेशान है। जब भी आप सिर धोए
उससे करीब 1 घंटे पहले अपने स्कैल्प पर अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े घिसे। करीब 1 महीने तक ऐसा ही करते रहे आपको आराम मिलेगा।
अदरक का तेल कैसे बनाएं –
अदरक का तेल बनाने के लिए पहले अदरक को घिस लें, इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। दोनों को मिक्स करके गैस पर
कम से कम 15 मिनट तक उबालें।
-इसके बाद उस मिश्रण को ठंडा करके कांच की शीशी में भर दें।
-अदरक का मिश्रण तैयार है। बाल धोने से 45 मिनट पहले अपने स्कैल्प पर आराम से लगा लें। और फिर इसे माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
